सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime: Horrific Incident Over Suspicion of Mobile Theft Youth Murdered After Being Stabbed in the Neck

Bhopal Crime: मोबाइल चोरी के शक में खौफनाक वारदात, गले पर चाकू मारकर युवक की हत्या; राजधानी में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में मोबाइल चोरी के शक में पड़ोसी ने 27 वर्षीय अंकित जोशी पर चाकू से हमला किया। 16 दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

Bhopal Crime: Horrific Incident Over Suspicion of Mobile Theft Youth Murdered After Being Stabbed in the Neck
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 1 मार्च की है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 16 दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब युवक की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय अंकित जोशी अशोका गार्डन इलाके के कैलाश नगर में रहता था और ड्राइवर का काम करता था। कुछ समय पहले उसके पड़ोसी मोहित रोहे ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसी विवाद के चलते 1 मार्च को अंकित, मोहित के घर गया था, जहां उसकी बहन मिली और उसने बताया कि मोबाइल उसके पास रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर के शिखर पर फहरेगा ब्रह्म ध्वज, 2000 साल पुरानी परंपरा का पुनरुद्धार

इसी दौरान मोहित की मां भी वहां आ गईं। अंकित उनसे बात करने लगा और खुद पर लगे चोरी के आरोप को झूठा बता रहा था। तभी मोहित रोहे वहां पहुंचा और गुस्से में आकर अंकित के गले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 16 दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पहले दर्ज मामले में अब हत्या की धारा जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed