पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime: Youths were drinking alcohol from sunroof of a moving car on VIP Road, police are investigating.

Bhopal Crime: वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से निकलकर शराब पी रहे थे युवक, लग रहे थे ठुमके

Sun, 05 Jul 2026 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 10:11 PM IST
सार

भोपाल की वीआईपी रोड पर कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते और हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। घटना शनिवार तड़के की बताई जा रही है। पुलिस वाहन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Youths were drinking alcohol from sunroof of a moving car on VIP Road, police are investigating.
भोपाल के वीआईपी रोड पर घटना शनिवार तड़के चार बजे की बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झीलों की नगरी भोपाल की खूबसूरत और संवेदनशील वीआईपी रोड पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर सरेआम शराब पीते और हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार चालक भी बेहद लापरवाही से तेज रफ्तार में वाहन को सड़क पर लहराता हुआ चला रहा है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, यह घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार की सनरूफ से तीन युवक बाहर निकले हुए हैं। उनके हाथों में शराब की बोतलें और गिलास हैं, और वे बीच सड़क पर जश्न मना रहे हैं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वीआईपी रोड से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ गई। किसी राहगीर ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भोपाल ATS का बड़ा खुलासा! पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर सक्रिय था जिहादी मॉड्यूल, ई-बुक्स से घोल रहे थे जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा- होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और इस तरह से वाहन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है। वायरल वीडियो की साइबर सेल और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से जांच कराई जा रही है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। वीडियो सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता व उपद्रव करने की विभिन्न धाराओं के तहत सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-भोपाल में होटल पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, तलवार-चाकू से चार युवकों पर जानलेवा हमला

सड़क हादसे में घायल महिला की 18 दिन बाद मौत
इधर बैरसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की 18 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला 19 जून को अपने दो भतीजों के साथ मायके से लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय शैतान बाई पत्नी भूर सिंह, नजीराबाद थाना क्षेत्र के बरसाना गांव की निवासी थीं। वह बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में मेहमानी के लिए आई थीं। 19 जून की शाम वह अपने दो भतीजों के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चंदा-सलोई मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शैतान बाई और उनके दोनों भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। शैतान बाई के सिर में गंभीर चोट आई थी और उनका लगातार इलाज चल रहा था। करीब 18 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह शैतान बाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बैरसिया पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका था। अब महिला की मौत के बाद प्रकरण में संबंधित गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed