{"_id":"6a62dd0617ee16dbd403568d","slug":"bhopal-habibganj-domestic-dispute-woman-murder-accused-arrested-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: घरेलू विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: घरेलू विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2026 09:03 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:03 AM IST
सार
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की शांति नगर झुग्गी बस्ती में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर झुग्गीबस्ती में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी की डंडे और हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रातभर और सुबह पुलिस के आने तक शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर झुग्गी बस्ती निवासी रामप्रसाद उर्फ बबलू अहिरवार और 45 वर्षीय लता बाई पिछले कई वर्षों से पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे थे। रामप्रसाद लता बाई को अपनी दूसरी पत्नी बताता था। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि करीब पंद्रह दिन पहले लता बाई बिना बताए कहीं चली गई थी। मंगलवार शाम को जब वह वापस लौटी, तो दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई जो रात होते-होते गंभीर मारपीट में बदल गई।
डंडे और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात जब घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं, तो पड़ोसियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी रामप्रसाद ने इसे अपना आपसी घरेलू मामला बताकर पड़ोसियों को वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने लता बाई के साथ डंडे और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Ratlam: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए पटवारी पर हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर; कपड़ों के साथ पंचनामा भी फाड़ा
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुबह करीब सात बजे जब मोहल्ले वालों ने घर के अंदर देखा, तो लता बाई जमीन पर अचेत पड़ी हुई थी और रामप्रसाद उसके पास ही शांत बैठा था। पूछने पर आरोपी ने बताया कि लता की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना तुरंत हबीबगंज थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।