सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Mother hospitalized; son goes missing while playing outside the house.

Bhopal News: मां अस्पताल में भर्ती, बेटा घर के बाहर से खेलते-खेलते हुआ लापता; तीन थानों की पुलिस तलाश में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के वाजपेयी नगर से छह वर्षीय अंश मैना खेलते समय लापता हो गया। कोहेफिजा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तीन थानों की टीमों को तलाश में लगाया है। 

Bhopal News: Mother hospitalized; son goes missing while playing outside the house.
मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के वाजपेयी नगर मल्टी से छह वर्षीय मासूम अंश मैना मंगलवार को खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश में तीन थानों की पुलिस और कई विशेष टीमें लगातार जुटी हुई हैं, लेकिन करीब 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अस्पताल में भर्ती है मां, घर के बाहर से गायब हुआ मासूम
पुलिस के अनुसार अंश अपने परिवार के साथ वाजपेयी नगर मल्टी में रहता है। उसकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को अंश घर के पास खेल रहा था, तभी वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर चली सर्चिंग, कई इलाकों में दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोहेफिजा पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। जोन-3 के अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया। पुलिस टीमों ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और भोपाल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधीनगर, लालघाटी समेत कई संवेदनशील इलाकों में सर्च अभियान चलाया। बुधवार को भी दिनभर पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी रहीं।

विज्ञापन


पढे़ं:  'महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में होगा पार', यूसीसी विधेयक को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति के साथ दिखा बच्चा
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें अंश एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

10 हजार रुपए का इनाम घोषित
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। साइबर सेल, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अंश के संबंध में ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। परिजनों ने बच्चे के अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed