सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Transformer blast triggers panic, Fortuner turns into fireball, flames reach building

Bhopal News: ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग का गोला बनी फॉर्च्यूनर, बिल्डिंग तक पहुंचीं लपटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार दोपहर एमपी नगर जोन-2 में ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद आग लगने से पास ही खड़ी फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Bhopal News: Transformer blast triggers panic, Fortuner turns into fireball, flames reach building
ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार इसकी चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई।

Trending Videos




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ। ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैलती गई। पास में स्थित मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार देखते ही देखते पूरी तरह जलने लगी। कार बिल्डिंग से सटी हुई थी, जिससे आग की लपटें इमारत तक पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की वजह से बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर का मुख्य गेट जलकर खाक हो गया, जबकि पूरे भवन में घना धुआं भर गया। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बेकाबू होती गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जली हुई फॉर्च्यूनर सेकंड हैंड थी, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। कार पर औबेदुल्लागंज जनपद अध्यक्ष के नाम की तख्ती लगी थी, जिसे बाद में हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें: Dhar News: टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव, एसआईटी करेगी जांच

घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की।

एमपी नगर टीआई जयहिंद शर्मा के अनुसार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रारंभिक जांच में ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed