फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal-school-van-driver-attacked-with-sword-and-knives-in-chunabhatti

Bhopal News: स्कूल वैन रोककर ड्राइवर पर तलवार व चाकू से किया हमला, सिर पर आई चोट; जानें विवाद की वजह

Sun, 28 Jun 2026 08:55 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 08:55 AM IST
सार

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल वैन के चालक पर सरेराह तलवार और चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर धमकी दी और बाद में पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार को भी डराया-धमकाया।

विज्ञापन
bhopal-school-van-driver-attacked-with-sword-and-knives-in-chunabhatti
घायल चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती दी गई है। यहां बदमाशों ने सरेराह, बच्चों से भरी एक स्कूल वैन को रोककर उसके ड्राइवर पर तलवार और छुरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। चिचली बैरागढ़ निवासी पीड़ित वैन चालक अयाज खान शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान ओम नगर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने फिल्मी तरीके से अपनी मोटरसाइकिल स्कूल वैन के आगे अड़ा दी। इसके बाद अयाज जैसे ही रास्ता खाली कराने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा, बदमाशों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इससे अयाज के सिर और हाथ में चोट आई हैं। जब स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, तो बेखौफ बदमाशों ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


धमकी-अभी तो और छुरियां पड़ेंगी...
पीड़ित अयाज ने पुलिस को बताया कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था। हमलावर वार करते समय चिल्ला रहे थे, अनस फारूक की जमीन से हट जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। वारदात के कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी अनस फारूक भी मौके पर पहुंचा और घायल ड्राइवर को धमकी देते हुए बोला-जाकर पट्टी करवा लो, अभी तो और छुरियां पड़ेंगी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित के घर पर भी हमला बोलकर उसके पूरे परिवार को खौफजदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजाक्स में वर्चस्व की जंग तेज: लेटरहेड पर विवाद, अध्यक्ष पद को लेकर मुकेश मौर्य और संतोष वर्मा आमने-सामने

पैतृक जमीन का पुराना विवाद
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस खूनी संघर्ष के पीछे कोई तात्कालिक कारण नहीं, बल्कि पैतृक जमीन को लेकर रिश्तेदारों के बीच चल रहा पुराना संपत्ति का विवाद है। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed