सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   32 Lakhs Swindled Under the Pretext of Gym Investment; FIR Filed a Year Later

Bhopal Crime: जिम खोलने के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी फरार; दोस्ती में भरोसा पड़ा भारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के ऐशबाग में जिम निवेश के नाम पर युवक से 32 लाख रुपये ठगे गए। घटना तीन साल पुरानी है, जबकि शिकायत के एक साल बाद एफआईआर दर्ज हुई। आरोपी शुभम गुप्ता फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

32 Lakhs Swindled Under the Pretext of Gym Investment; FIR Filed a Year Later
थाना ऐशबाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने जिम खोलने का झांसा देकर 32 लाख रुपये हड़प लिए। हैरानी की बात यह है कि घटना करीब तीन साल पुरानी है, जबकि शिकायत के एक साल बाद अब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कबीश माहेश्वरी, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, की मुलाकात वर्ष 2022 में शुभम गुप्ता से हुई थी। शुरुआती परिचय जल्द ही दोस्ती में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने खुद को जिम व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए कबीश को निवेश का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि जिम में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा और करीब 32 लाख रुपये निवेश करने के लिए राजी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पहली बार मुस्लिम संगठन खुलकर आया सामने, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अल्टीमेटम

दोस्ती में भरोसा कर सौंप दी पूरी रकम

दोस्ती और भरोसे में आकर कबीश माहेश्वरी ने आरोपी को पूरी रकम दे दी। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो जिम शुरू किया गया और न ही रकम वापस की गई। जब फरियादी ने पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में धमकाने लगा।

परेशान होकर कबीश ने एक साल पहले ऐशबाग थाने में लिखित शिकायत दी थी। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी शुभम गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप पवार के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। यह पहली घटना नहीं है जब भोपाल में निवेश या पार्टनरशिप के नाम पर ठगी की गई हो। इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं और आए दिन ऐसे मामलों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed