{"_id":"69f07f65452cd921b604705f","slug":"a-deadly-attack-was-carried-out-on-a-youth-when-he-became-close-to-the-opposing-group-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4219018-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: गुटबाजी में युवक पर छुरी से हमला, विरोधी से नजदीकी बनी वजह; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: गुटबाजी में युवक पर छुरी से हमला, विरोधी से नजदीकी बनी वजह; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में वर्चस्व की लड़ाई के चलते विरोधी गुट से दोस्ती रखने वाले एक युवक पर उसके ही जानने वालों ने जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की विरोधी गुट के साथ बढ़ती दोस्ती के कारण ऐसा किया गया।
थाना फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर में गुटबाजी की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच हनुमानगंज इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। विरोधी गुट के युवक से दोस्ती करना हमलावरों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने मारपीट के बाद युवक पर छुरी से हमला कर दिया।
हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय यशवंत मरकाम शबरी नगर का निवासी है। उसी इलाके में गट्टू, प्रेम, रोहित और दिव्यांश भी रहते हैं, जिन्हें यशवंत पहले से जानता था और उनके बीच सामान्य बातचीत भी होती थी।
पिछले कुछ दिनों से यशवंत की मोहल्ले के ही अनिकेत नामक युवक से दोस्ती हो गई थी और वह उसके साथ समय बिताने लगा। अनिकेत इन चारों युवकों का विरोधी माना जाता है, जिससे यह बात उन्हें खटकने लगी।
ये भी पढ़ें: रिश्तों को शर्मसार करता ये मामला: शहडोल में फूफा ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने खोजकर मां की गोद में सौंपा
सोमवार शाम चारों युवक यशवंत को बहाने से बस स्टैंड की ओर ले गए और उस पर अनिकेत से संबंध खत्म करने का दबाव बनाने लगे। यशवंत ने गुटबाजी में पड़ने से इंकार करते हुए अपनी मर्जी से दोस्ती रखने की बात कही। इसी बात पर गुस्साए आरोपियों ने पहले यशवंत के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने उस पर छुरी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल यशवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X