सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A police officer was crushed to death by a passenger bus at the Toomda junction on the Bhopal-Indore road

Bhopal News: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से एसआई की मौत; पांच महीने बाद रिटायरमेंट होना था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के खजूरी सड़क क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वहीं रातीबड़ इलाके में सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

A police officer was crushed to death by a passenger bus at the Toomda junction on the Bhopal-Indore road
फोटो थानेदार शंकरलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के  खजूरी सड़क इलाके में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर को चपेट में ले लिया। हादसे में एसआई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

खजूरी सड़क पुलिस ने बताया कि 61 वर्षीय शंकरलाल पुत्र छोटेलाल अशोका गार्डन क्षेत्र के दशमेश नगर में रहते थे। वे पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में सीहोर पुलिस लाइन में पदस्थ थे। शुक्रवार रात वे अपनी बाइक से सीहोर ड्यूटी पर जा रहे थे। फंदा टोल के पास वे तूमड़ा जोड़ से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: सीधी में मिला रहस्यमयी जीवाश्म, 12 मीटर लंबी हड्डियां व बड़े-बड़े दांतों की क्या है कहानी? कहां हैं अधिकारी

हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस उन्हें तत्काल चिरायु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल यात्री बस चौहान बस सर्विस की है।

रिटायरमेंट में बचे थे पांच माह
शंकरलाल का पांच महीने बाद रिटायरमेंट होना था। इसी वर्ष जुलाई में वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्ति के बाद परिजन उन्हें व्यवसाय करने की सलाह दिया करते थे। मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों शादीशुदा हैं। इधर, रातीबड़ इलाके में सड़क हादसे में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय मेहरबान सिंह पुत्र मूलचंद मालवीय आमला गांव का निवासी था। गत 28 जनवरी को वह सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed