सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Political heat before the budget session, Jitu Patwari wrote a letter to the CM, demanding the re

Bhopal News: बजट सत्र से पहले सियासी गर्मी, जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, तीन मंत्रियों को हटाने की मांग

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 12 Feb 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जीतू पटवारी ने सीएम को पत्र लिखकर बजट सत्र से पहले तीन मंत्रियों को हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मामलों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना सरकार की नैतिकता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश आर्थिक चुनौतियों और बढ़ते कर्ज के बोझ से गुजर रहा है।

Bhopal News: Political heat before the budget session, Jitu Patwari wrote a letter to the CM, demanding the re
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में बजट सत्र शुरू होने से पहले सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल में शामिल तीन मंत्रियों को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण से पहले सरकार को नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
Trending Videos


नैतिकता पर उठ रहे सवाल
पटवारी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है और गंभीर आरोपों के बावजूद मंत्रियों का पद पर बने रहना सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। उनका कहना है कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सख्त निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 16 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में उपलब्धियों के आंकड़े पेश किए जाएंगे, जबकि प्रदेश आर्थिक चुनौतियों और बढ़ते कर्ज के बोझ से गुजर रहा है। उन्होंने इसे आंकड़ों का आडंबर करार दिया।

यह भी पढ़ें-नए लेबर लॉ के खिलाफ भोपाल में बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन, चारों श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग

किन मंत्रियों पर उठाए सवाल

पटवारी ने पत्र में तीन मंत्रियों का उल्लेख करते हुए नैतिक जवाबदेही तय करने की मांग की है। विजय शाह पर देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान से जुड़े कथित बयान को लेकर आपत्ति जताई। वहीं राजेंद्र शुक्ल के कार्यकाल में छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत के मामले को उठाया।जबकि कैलाश विजयवर्गीय पर अपने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें-DPI में रिटायरमेंट के अगले दिन ही दोबारा पोस्टिंग? कांग्रेस ने खोला मोर्चा,विधानसभा में गूंजेगा मामला


कार्रवाई नहीं हुई तो जाएगा गलत संदेश
पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि बजट सत्र से पहले इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो यह संदेश जाएगा कि सरकार आरोपों पर मौन समर्थन दे रही है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस के इस पत्र ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed