सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   AIIMS Bhopal initiative: Beat the Heat campaign launched; avoid sun exposure and avoid dehydration

AIIMS Bhopal की पहल: बीट द हीट अभियान शुरू, धूप में ना निकलें, शरीर में पानी की कमी ना होने दें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 30 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

एम्स भोपाल ने बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए ‘बीट द हीट’ जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए लोगों को गर्मी में सुरक्षित रहने के सरल उपाय बताए जा रहे हैं।

AIIMS Bhopal initiative: Beat the Heat campaign launched; avoid sun exposure and avoid dehydration
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बढ़ती गर्मी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए AIIMS Bhopal ने ‘बीट द हीट’ जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को लू और गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, क्योंकि इन वर्गों पर गर्मी का असर अधिक गंभीर हो सकता है। अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पोस्टर और डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोगों को सरल भाषा में जरूरी जानकारी दी जा रही है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: 23 मई तक गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, CM का  उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सरल उपायों से बचाव पर जोर
अभियान के दौरान लोगों को अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने, तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और शरीर को ठंडा रखने की सलाह दी जा रही है। साथ ही हीट स्ट्रोक के लक्षणों जैसे चक्कर आना, तेज बुखार, कमजोरी और उल्टी को पहचानकर समय पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: भोपाल में 43.7°C की तपिश के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट; कई जिलों में राहत के संकेत

धूप से बचने की सलाह
एम्स भोपाल ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलें, छायादार स्थानों में रहें और हल्का व पौष्टिक भोजन करें। स्वच्छ पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने पर विशेष जोर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP: राजा भोज एयरपोर्ट पर जल्द MRO सुविधा; इंजन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से लेकर पूरे विमान की होगी हाईटेक जांच

जागरूकता से ही बचाव संभव
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से सिर्फ जागरूकता और सावधानी के जरिए बचा जा सकता है। एम्स भोपाल का यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो लोगों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे उपाय अपनाकर खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed