सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: District level public hearing will be held in Bairasia on May 5, Collector Priyank Mishra will be

Bhopal News: पांच मई को बैरसिया में होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा रहेंगे मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 30 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के बैरसिया में 5 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है।

Bhopal News: District level public hearing will be held in Bairasia on May 5, Collector Priyank Mishra will be
भोपाल कलेक्टर प्रिंयक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पांच मई 2026 को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय बैरसिया में किया जाएगा। यह जनसुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों का निराकरण करेंगे। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। संबंधित विभागों को बैरसिया क्षेत्र से जुड़ी लंबित शिकायतों की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौके पर ही अधिकतम मामलों का समाधान किया जा सके।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: 23 मई तक गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, CM का  उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान नगर निगम, खाद्य विभाग, बिजली विभाग (MPPKVVCL) और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों को भी सक्रिय रूप से मौजूद रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में होने वाली नियमित जनसुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP: मोहन सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, भोपाल-इंदौर-जबलपुर अब भी इंतजार में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed