सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime News: Man Kills Host Who Sheltered Him Later Dies by Jumping Before Train

MP: जिसने दी पनाह, उसी को मौत के घाट उतारा, फिर ट्रेन के आगे कूद गया दरिंदा; भोपाल में खौफनाक अंत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के आरिफ नगर में तीन बच्चों की हत्या की सजा काटकर लौटे आरोपी ने शरण देने वाली 60 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। मकान खाली करने के विवाद के बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

Bhopal Crime News: Man Kills Host Who Sheltered Him Later Dies by Jumping Before Train
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के आरिफ नगर इलाके में 60 वर्षीय महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी वही व्यक्ति था, जिसे महिला ने जेल से छूटने के बाद अपने घर में शरण दी थी।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रीतम कुशवाहा वर्षों पहले अपने ही तीन बच्चों की हत्या के मामले में सजा काट चुका था। करीब एक साल पहले वह जेल से रिहा हुआ था। रिहाई के बाद जब वह अपने पैतृक गांव तेंदुखेड़ा (जिला दमोह) पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह भोपाल आ गया और अपनी परिचित दुर्गा बाई के संपर्क में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों एक ही संत के यहां प्रवचन सुनने जाते थे, इसी कारण वे एक-दूसरे को गुरु भाई-बहन मानते थे। दुर्गा बाई ने मानवता के नाते आरोपी को आरिफ नगर स्थित अपने दूसरे मकान में रहने के लिए कमरा दे दिया। वह किरायेदार नहीं था, बल्कि शरण में रह रहा था।


पढे़ं:  निवेश के दावे बड़े, जमीनी रोजगार छोटे, मध्य प्रदेश के विकास मॉडल पर सवाल; क्या बोले विशेषज्ञ?

करीब छह माह से दुर्गा बाई आरोपी पर कमरा खाली करने का दबाव बना रही थीं। आरोपी जाने को तैयार नहीं था और अक्सर पूर्वी निशातपुरा स्थित उनके घर पहुंचकर खाने-पीने का सामान मांगता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार दोपहर आरोपी पूर्वी निशातपुरा पहुंचा और दुर्गा बाई से कहा कि वह कमरा खाली करने की तैयारी कर रहा है, इसलिए सफाई के लिए साथ चलें। महिला उसके झांसे में आ गई और उसके साथ आरिफ नगर चली गई।

कमरे में ले जाकर आरोपी ने दुर्गा बाई पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला के सीने, पेट और गर्दन पर एक दर्जन से अधिक वार किए गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी कुछ दूरी पर गया और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed