सब्सक्राइब करें

Live

MP Assembly Session Live: मप्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, इंदौर में हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Feb 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

MP Vidan Sabha Session Live Updates in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एमपी विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन के अंदर कार्यवाही शुरू हो गई है। 

MP Assembly Session Live Day 2 Finance Minister Devda to Present Third Supplementary Budget key highlights
एमपी विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:46 AM, 17-Feb-2026

भाजपा को शर्म आनी चाहिए- कांग्रेस विधायक

उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि इंदौर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे विश्व में शर्मसार किया है। दूषित पानी पीने से लगभग 35 से 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पदोन्नति देकर ऊपर भेज दिया गया। इन मासूम लोगों की मौत के लिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। बीजेपी को शर्म आना चाहिए।

11:15 AM, 17-Feb-2026

राज्यपाल के अभिभाषण पर आज होगी चर्चा

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल के दिए गए अभिभाषण पर आज सदन में चर्चा होगी। सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मुद्दे पर हंगामा किया था। हंगामे के कारण राज्यपाल पूरा अभिभाषण पढ़े बिना ही सदन से चले गए थे। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा हुआ माना जाएगा।

10:58 AM, 17-Feb-2026

नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गंदा पानी लेकर विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
10:02 AM, 17-Feb-2026

MP Assembly Session Live: मप्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, इंदौर में हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के हंगामेदार होने के आसार है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। यह प्रावधान वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के खर्चों की पूर्ति के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed