11:59 AM, 17-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: राजद ने वालों ने रामविलास पासवान के साथ भीतरघात किया
मंत्री लखेंद्र रोशन ने 'बेचारा' विवाद पर कहा कि राजद वाले आज ही रामविलास पासवान को आज ही अपमानित नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बात अपमानित किया है। राजद वालों ने रामविलास पासवान के साथ भीतरघात किया था। सदन के अंदर यह लोग माफी नहीं मांगेगे। यह थेथरलॉजी करना ज्यादा बेहतर समझते हैं।
11:16 AM, 17-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: मंत्री अशोक चौधरी ने भी किया राजद का विरोध
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। यह लोग विधानसभा अध्यक्ष के सामने हंगामा करने लगे। कहा कि राजद ने दलितों का अपमान किया है। आज जब तक राजद वाले माफी नहीं मांगेंगे तक तक आंदोलन जारी रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि राजद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अपमान किया है। उन्हें माफी तो मांगनी ही चाहिए। राजद वालों ने इसका विरोध किया। इसके बाद हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।
11:08 AM, 17-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: अरुण जेटली की मूर्ति लगी तो रामविलास पासवान की क्यों नहीं?
राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बैशाखी पर चलने वाली पार्टी है। अकेले लड़कर लोजपा मुखिया चुनाव भी नहीं जीत सकती है। यह लोग आंदोलन पर क्या बात करेंगे? लालू और तेजस्वी को यह लोग नहीं झुका सकते हैं। आज जितने लोग धरना पर बैठे हैं, उनमें से पूछिएगा कि क्या कभी रामविलास पासवान की पार्टी का झंडा उठाए हैं। आप बताइए कि अरुण जेटली का बिहार में क्या योगदान था जो उनकी मूर्ति लग गई। लेकिन, आज तक रामविलास पासवान की मूर्ति क्यों नहीं लगी बिहार में? क्या सरकार उनकी मूर्ति नहीं लगाना चाह रही है। दलित विरोधी लोग ऐसा करने नहीं दे रहे हैं। मैं मरते दम तक रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग करता रहूंगा।
10:50 AM, 17-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: कुमार सर्वजीत बोले- रामविलास पासवान हमेशा हमलोगों के आईकोन रहे
लोक जनशक्ति पार्टी के विधायकों के प्रदर्शन के सवाल पर राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि मैं पासवान जाति से आता हूं। मैं दलित का बेटा हूं। स्वर्गीय रामविलास पासवान हमेशा हमलोगों के आईकोन रहे हैं। मैंने सदन में रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग की। लेकिन, राजू तिवारी यह बात पची नहीं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। रामविलास पासवान दलितों के मसीहा रहे लेकिन उनकी मूर्ति बिहार में कहीं भी या सदन में क्यों नहीं लगेगी। मैं किसी भी कीमत पर राजू तिवारी से माफी नहीं मागूंगाा। राजू तिवारी को सात जन्म लेना पड़ेगा। रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने के लिए हमलोग बजट सत्र के बाद आंदोलन करेंगे। रामविलास पासवान के मूर्ति ने नाम पर मुझे राजू तिवारी नहीं झुका सकते हैं।
10:37 AM, 17-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: 'बेचारा' विवाद पर विधानसभा के अंदर और बाहर फिर से हंगामा, किसने क्या कहा?
बिहार विधानसभा में आज फिर से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा के पोर्टिको में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने अपमानित किया है। उन्हें 'बेचारा' कहा गया। यह अन्याय है। राजद को जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए। चिराग पासवान की पार्टी के सभी विधायक हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते दिखे।