सब्सक्राइब करें

Live

UP Budget Session Live: सदन में उठे टेट अनिवार्य से लेकर धर्म की स्वतंत्रता तक के मुद्दे, सरकार ने दिया जवाब

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Vidhan Sabha Budget Session discussion live updates in Hindi:उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज दूसरे दिन भी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका दिया। सदस्य अपने-अपने मत रख रहे हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

UP Vidhan Sabha Budget Session Live debate on Uttar Pradesh Budget Key Highlights and Reactions
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : DD UP YT
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:27 PM, 17-Feb-2026

टीबी रोगियों की तरह कुष्ठ रोगियों के लिए बने पोर्टल

सदन में सपा ने टीबी रोगियों की तरह कुष्ठ रोगियों के लिए भी पोर्टल बनाने की राय रखी। ताकि, जो लोग उनकी मदद कर सकते हैं, उनकी मदद करें। 
01:07 PM, 17-Feb-2026

जन्म-मृत्यु और निवास प्रमाण पत्र का मुद्दा

सपा विधायक मनोज पारस ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र समय पर न बनने का मुद्दा उठा। जिलों में हजारों की संख्या में आवेदन लंबित हैं। पहले इसकी प्रक्रिया सरल थी। अब प्रक्रिया इतनी जटल हो गई, कि लोग अपने प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं। एक खास वर्ग के लोगों के नाम एसआईआर में नाम काटे जा रहे हैं। गलत तरीके से फार्म-7 भराए जा रहे हैं। उन्होंने बीएलओ की मौत पर मुआवजे की बात उठाई। 
12:38 PM, 17-Feb-2026

सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन उठाएं

इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हमने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं। जो लोग फोन नहीं उठाते, हम उनके साथ नहीं हैं। इसके लिए हमने शासनादेश जारी किया है। 
12:30 PM, 17-Feb-2026

विधायकों के फोन नहीं उठाते अधिकारी

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आजकल अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठाते। थानेदार बैठकर दलालों से गप करते हैं, लेकिन फोन उठाने का समय नहीं है। 
12:25 PM, 17-Feb-2026

सदन में उठा रोजगार का मुद्दा

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने रोजगार का मुद्दा उठाया। पेपर लीक के साथ-साथ परीक्षाओं के परिणामों की देरी पर सवाल खड़ा किया। 
12:08 PM, 17-Feb-2026

हत्या के मामले में यूपी 29वें नंबर पर

इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े दिखाते हुए जवाब दिया। उन्होंने बताया कि हम अपराध के मामले में 20वें नंबर पर है। हत्या के मामले में हम 29वें नंबर पर हैं। साइबर क्राइम के बारे में भी सरकार पूरी तरह सक्रिय है। हर बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया जाता है। 658.70 करोड़ की धनराशि फ्रीज की गई। 18198 IMEI नंबर सीज किए गए। 76706 मामलों का निस्तारण कराया गया। 3987 करोड़ राशि वापस कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 17-Feb-2026

सपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

सपा विधायक संग्राम यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी का जिक्र करते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। हाफ एनकाउंटर पर भी हाईकोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते सवाल उठाया? 
12:02 PM, 17-Feb-2026

जनता से सीधा चुनाव कराने को दो बार लिखा पत्र

इसके जवाब में पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि दो बार पत्र लिखा है कि पंचायत और ब्लॉक के चुनाव जनता से सीधा चुनाव कराया जाए। 
12:00 PM, 17-Feb-2026

त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया कब शुरू होगी? 

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि आज गांवों की स्थिति काफी खराब है। अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार प्रधानों के साथ बेहद खराब है। इस बार त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया कब शुरू होगी? उन्होंने जिला पंचायत और ब्लॉक के चुनाव डायरेक्ट कराने की मांग की।
11:53 AM, 17-Feb-2026

नियमावली के माध्यम से कार्यवाही प्रचलित है- ओपी राजभर

इसके जवाब में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार की नियमावली के माध्यम से कार्यवाही प्रचलित है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed