सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Celebratory firing at Tilak ceremony of constable posted in Excise Department injuring fellow constable

UP News: आबकारी विभाग में तैनात सिपाही के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से साथी कांस्टेबल घायल

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। इसमें गोली लगने से साथी कांस्टेबल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Celebratory firing at Tilak ceremony of constable posted in Excise Department injuring fellow constable
लाइसेंसी पिस्टल से की गई हर्ष फायरिंग (सांकेतिक) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार शाम तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली सिपाही को लग गई। इससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर, प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली उसके साथी सिपाही ने ही चलाई थी।  

Trending Videos


घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, रायबरेली में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही अंकुर शुक्ला के तिलक कार्यक्रम में उनके साथी सिपाही विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव शामिल हुए थे। इसी दौरान सुरेंद्र यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। गोली विनीत मिश्रा को लग गई। इससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। पिस्टल को कब्जे में लिया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed