{"_id":"6994205e17b5f1753c051e84","slug":"video-video-saltanapara-ma-aayaravatha-thava-ejasa-ma-120-lkha-ka-cara-tana-manata-ma-lka-khalkara-cara-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में आयुर्वेद दवा एजेंसी में 1.20 लाख की चोरी, तीन मिनट में लॉक खोलकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में आयुर्वेद दवा एजेंसी में 1.20 लाख की चोरी, तीन मिनट में लॉक खोलकर चोरी
सुल्तानपुर के पॉश इलाके डाकघर चौराहे पर आयुर्वेद दवा एजेंसी को सोमवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर करीब 1.20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। वारदात पुलिस चौकी से महज करीब 200 कदम की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
पीड़ित व्यापारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी दुकान करीब 38 वर्षों से संचालित है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली, जब दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कैश गायब था।
चोरों ने दुकान के अंदर काउंटर भी तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर ने तीन मिनट के भीतर शटर व ड्रॉअर के सभी लॉक से पेचकस से खोलकर नोटों की गड्डियों पर हाथ साफर कर दिया। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।