{"_id":"69941df16eca38487a0a40c8","slug":"video-saltanapara-ma-aabkara-vabhaga-ma-tanata-sapaha-ka-talka-samaraha-ma-harashha-fayaraga-gal-lgana-sa-satha-ghayal-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से साथी घायल
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार शाम तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली सिपाही को लग गई। इससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर, प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली उसके साथी सिपाही ने ही चलाई थी।
घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, रायबरेली में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही अंकुर शुक्ला के तिलक कार्यक्रम में उनके साथी सिपाही विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव शामिल हुए थे। इसी दौरान सुरेंद्र यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। गोली विनीत मिश्रा को लग गई। इससे वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। पिस्टल को कब्जे में लिया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।