{"_id":"6993677490d05c91c80d3ccc","slug":"truck-driver-murdered-by-slitting-his-throat-brother-files-report-against-wife-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150373-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक चालक की गला काट कर हत्या, भाई ने पत्नी पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक चालक की गला काट कर हत्या, भाई ने पत्नी पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
लंभुआ के मदनपुर पनियार गांव में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : लंभुआ के मदनपुर पनियार गांव में मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
लंभुआ। मदनपुर पनियार गांव में रविवार देर रात ट्रक चालक अमित सिंह (35) की घर के अंदर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर के एक कमरे में चारपाई पर उनका निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। दीवार पर खून की छीटें मिली हैं। वारदात के बाद पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को मायके से हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक के भाई अजीत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी शिल्पी सिंह व उसके परिचित दीपक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी चारू निगम ने भी घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की।
एसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मृतक के छोटे भाई अजीत सिंह मुंबई में रहते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने फोन करके अपने बड़े भाई अमित की हत्या के बारे में पुलिस को बताया। अजीत ने अपने बड़े भाई की पत्नी व उसके परिचित दीपक पर संदेह जताया है। अजीत ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।
घर के कमरे में चारपाई पर अमित का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल से कोई हथियार नहीं मिला है। इससे यह माना जा रहा है कि हत्यारोपी वारदात के बाद हथियार साथ लेकर भाग निकला। पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी अपने मायके सकवा गांव पहुंची है। टीम ने वहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। भाई के मुंबई से पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि सभी पहलुओं, पारिवारिक विवाद, कथित संबंध व अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
इनसेट-
13 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, रिश्ते में चल रहा था तनाव
लंभुआ। ट्रक चालक अमित सिंह ने करीब 13 वर्ष पहले सकवा निवासी शिल्पी सिंह से प्रेम विवाह किया था। परिवार की सहमति के बिना हुई इस शादी से उनके तीन बच्चे शिवा (12), महक (09) व यश (08) हैं। अमित दूसरे राज्य में रहकर ट्रक चलाते थे। वह रविवार सुबह महाशिवरात्रि पर घर लौटे थे। पड़ोसियों ने बताया कि रविवार को दिन में अमित अपनी पत्नी, बच्चों और साली आरती के साथ बाबा जनवरी नाथ धाम मेले में गए थे। वहां किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। अमित ने पत्नी को डांटते हुए थप्पड़ भी मार दिया था। चर्चा है कि मेले में पत्नी का परिचित भी मौजूद था। उसे देखकर अमित नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी पति-पत्नी के बीच परिचित व्यक्ति के बारे में काफी विवाद हुआ था। वह परिचित व्यक्ति अमित का दोस्त भी बताया जा रहा है। वह अमित के साथ ही ट्रक चलाता था। (संवाद)
Trending Videos