सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   head-on collision between dumper and pickup in Raebareli three people died including driver

Raebareli News: गिट्टी लदे डंपर और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत, चालक समेत तीन लोगों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में गिट्टी लदे डंपर और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

head-on collision between dumper and pickup in Raebareli three people died including driver
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात भीषण हादसा हो गया। यहां गिट्टी लदे डंपर और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। 

Trending Videos


हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बदई का पुरवा गांव के पास हुआ। बताया गया कि डंपर हमीरपुर के कबरई से गिट्टी लादकर बनारस जा रहा था। वहीं, पिकअप जौनपुर से दिल्ली लौट रही थी। बदई का पुरवा के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पिकअप चालक विपिन पुत्र प्रेमचंद्र निवासी विश्वास नगर, संजय अमर कॉलोनी, शाहदरा, दिल्ली व अखिलेश सरोज पुत्र फूलचंद्र निवासी कुंवरपुर पवारा, जौनपुर और रोहित पुत्र जवाहरलाल निवासी मूर्ति बिहार चौक, शिकारपुर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए। 

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ग्राइंडर से वाहन काटकर तीनों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक विपिन के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed