सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 Congress leaders, including the district president, were placed under house arrest before the assembly siege.

Raebareli News: विधानसभा घेराव से पहले जिलाध्यक्ष समेत 18 कांग्रेसी नजरबंद

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 17 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
18 Congress leaders, including the district president, were placed under house arrest before the assembly siege.
विज्ञापन
रायबरेली। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में मंगलवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले रायबरेली में सियासी पारा चढ़ गया। सोमवार को पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 18 पदाधिकारियों को उनके घरों में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेसी दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।
Trending Videos

कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर उनका उत्पीड़न कर रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाने से रोकने के लिए घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराजगंज पुलिस ने कांग्रेसी नेता सुशील पासी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर इसे समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। दोपहर से चल रहा यह हंगामा शाम छह बजे तक जारी रहा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार और सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों से वार्ता की। प्रशासन द्वारा लखनऊ जाने से न रोकने का आश्वासन मिलने के बाद ही कांग्रेसियों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया हाउस अरेस्ट
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के साथ-साथ सुशील पासी, गिरीश बहादुर सिंह, शाजू नकवी, डॉ. मनीष, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सुरेंद्र लोधी, मो. अशरफ, अखिलेश अवस्थी, छोटेलाल पासी और नीरज शुक्ला समेत 18 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
इनसेट
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया गया है। किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। किसी को शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कानून का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed