कानपुर बार चुनाव: सुबह नौ बजे से शुरू हुई वोटिंग; डीएवी कॉलेज छावनी में तब्दील, 94 प्रत्याशियों की साख दांव पर
Kanpur News: कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए डीएवी कॉलेज में मतदान जारी है। 7198 अधिवक्ता मतदाता 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं, जिसका परिणाम बार की भविष्य की दिशा तय करेगा।
विस्तार
कानपुर बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से मतदान शुरू हो गया। डीएवी डिग्री कॉलेज में पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच अधिवक्ता मतदान कर रहे हैं। 7198 मतदाता 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
मतदान स्थल पर मोबाइल और शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सिर्फ सर्टीफिकेट आफ प्रैक्टिस कार्ड और क्यू आर कोड वाली पर्ची दिखाने पर ही अधिवक्ता को मतदान स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है। मतदाताओं के अलावा सभी अधिवक्ताओं को बैरिकेडिंग के बाहर रखा गया है। कोऑपरेटिव बैंक के पास प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था है।
कोड स्कैन करने के लिए लगाए गए टेक्नीशियन
मतदान स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज से 5000 मीटर की दूरी यानि गोरा कब्रिस्तान तिराहे तक रेड जोन घोषित किया गया है। रेड जोन में किसी प्रत्याशी को होर्डिंग-बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। कचहरी से गोरा कब्रिस्तान के बीच के रास्ते पर प्रत्याशियों ने अपने कैंप लगा रखे हैं। मतदान स्थल पर मतपत्र देने के लिए भूतपूर्व सैनिकों और क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए टेक्नीशियन लगाए गए हैं।
मंत्री पद पर सर्वाधिक 11 प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पांच, मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए छह, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए छह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए पांच, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 11 व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 21 दावेदार मैदान में हैं।
इनके भाग्य का फैसला आज करेंगे मतदाता
- अध्यक्ष– रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ला, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चंद्र वर्मा, संदीप कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा।
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष– सुशील कुमार वर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, सोनल पाठक, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, आनंद सेठी, सुधा शर्मा, योगराज केसकर, सत्येंद्र कुमार।
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष– विनोद कुमार शुक्ला, प्रभात कुमार सोनकर, रोहित कुमार सोनकर, मो. तौहीद, यशू शुक्ला।
- महामंत्री– रामजी दुबे, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, संगीता द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह गौतम, चंद्रशेखर तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार यादव।
- मंत्री– अजय प्रताप सिंह, विनय तिवारी, राम मिलन पाल, महेश अवस्थी, अजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत तिवारी, पंचानन प्रसाद यादव, निधि गुप्ता, धनंजय दीक्षित, आशीष अवस्थी, राहुल कनौजिया।
- कोषाध्यक्ष– विनोद कुमार गुप्ता, श्याम कुमार दीक्षित, वेद प्रकाश पांडेय, भगवतदास, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अतुल कुमार कुशवाहा।
- संयुक्त मंत्री प्रशासन– नरेंद्र कुमार प्रजापति, विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, हिमांशु दीक्षित, आयुष्मान दीक्षित।
- संयुक्त मंत्री प्रकाशन– शिवकुमार तिवारी, आत्मप्रकाश, अमित कुमार निषाद, सिद्धार्थ वर्मा, अभय त्रिपाठी, काव्यकांत मिश्रा।
- संयुक्त मंत्री पुस्तकालय– गायत्री मिश्रा, शकील अली, अनिल बाबू चौधरी, सूर्यकांत मणि त्रिपाठी, साहिल पांडेय।
यूपी बार काउंसिल के पंजीकरण वर्ष के आधार पर 16 बूथों में अधिवक्ताओं को अपने-अपने पंजीकरण वर्ष के आधार पर मतदान करने की व्यवस्था की गई है।
- बूथ नं. 1 पर 1962 से 1983 वर्ष
- बूथ नं. 2 पर 1984 से 1990 वर्ष
- बूथ नं. 3 पर 1991 से 1994 वर्ष
- बूथ नं. 4 पर 1995 से 1999 वर्ष
- बूथ नं. 5 पर 2000 से 2001 वर्ष
- बूथ नं. 6 पर 2002 से 2003 वर्ष
- बूथ नं. 7 पर 2004 वर्ष
- बूथ नं. 8 पर 2005 से 2006 वर्ष
- बूथ नं. 9 पर 2007 से 2008 वर्ष
- बूथ नं. 10 पर 2009 से 2010 वर्ष
- बूथ नं. 11 पर 2011 से 2013 वर्ष
- बूथ नं. 12 पर 2014 से 2015 वर्ष
- बूथ नं. 13 पर 2016 से 2018 वर्ष
- बूथ नं. 14 पर 2019 से 2020 वर्ष
- बूथ नं. 15 पर 2021 से 2022 वर्ष
- बूथ नं. 16 पर 2023 से 2025 वर्ष