सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Meerut Visit: Narendra Modi to Address Rally from 64-Feet Long, 8-Feet High Stage in Meerut

PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री 64 फीट लंबे-8 फीट ऊंचे मंच से देंगे भाषण, वीआईपी व आम लोगों की एंट्री अलग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Feb 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए 64 फीट लंबा और 8 फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। यहां एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। पीएम नमो भारत और मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Modi Meerut Visit: Narendra Modi to Address Rally from 64-Feet Long, 8-Feet High Stage in Meerut
पीएम मोदी की जनसभा के लिए सजा मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर 64 फीट लंबा, 32 फीट चौड़ा और आठ फीट ऊंचा मंच बनकर तैयार हो गया है। इसी मंच से प्रधानमंत्री 22 फरवरी को संबोधित करेंगे। यहां करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Trending Videos


पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री समेत अन्य कई वीआईपी इसी मंच पर रहेंगे। वीआईपी को मंच पर पहुंचने के लिए एक विशेष मार्ग बनाया गया है। इन्हें अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए पांच हेलिपैड से भी जोड़ा गया है। पूरा मंच एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23.6 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मेरठ से दिल्ली जाने और आने का सफर आसान होगा। समय भी कम लगेगा। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम का विमान शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन के पास मोहकमपुर में हेलिपैड पर उतरेगा।

मोदी शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताया जा रहा है कि शताब्दीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में कुछ लोगों के साथ यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद ही पीएम मोदी सभा स्थल पर पहुंचकर जनता को विकास का संदेश देंगे।

यह भी पढ़ें:UP: पाकिस्तान में जन्म, यूपी में ठिकाना, नाजिया ने बनवा लिए थे दो नामों से दो वोटर कार्ड; चौंकाने वाले खुलासे

सात लाख वर्ग फीट का है जनसभा स्थल
मोहिउद्दीनपुर में पीएम की जनसभा का स्थल सात लाख वर्ग फीट क्षेत्र में है।  इनमें से चार हजार वर्ग फीट क्षेत्र में जर्मन हैंगर और साधारण टेंट लगाए गए हैं। इसमें एक लाख कुर्सियां लगाई जा रही हैं। मोदी के मंच के ठीक सामने एसपीजी का सुरक्षा घेरा होगा। इनके बाद प्रेस गैलरी और इनके साथ मोदी के सामने ही एनसीआरटीसी, सरकारी अधिकारी और भाजपा के लोग होंगे।

मुख्य पंडाल के बराबर में दोनों तरफ लगाए गए विशाल जर्मन हैंगरों में आम जनता के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच और पंडाल लगाने का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया। बताया गया है कि पंडाल और मंच को अंतिम रूप पीएम के सुरक्षा कर्मी एसपीजी के निर्देशन में ही दिया जाएगा।

वीआईपी और आम लोगों की अलग-अलग होगी एंट्री
मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए तीन एंट्री मार्ग बनाए जा रहे हैं। मंच के पास निकलने वाले मार्ग हेलिपैड को जोड़ेंगे, वहीं दिल्ली रोड से छज्जुपुर जाने वाला मार्ग भी मंच के पास ही निकलेगा। मंच के पीछे से गुजरने वाले मार्ग से केवल वीआईपी यानी मंच पर बैठने वाले ही गुजर सकेंगे। आम जनता को जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए गेझा मार्ग दिया जाएगा। इसी मार्ग पर सभा स्थल के पास ही वाहन पार्किंग होगी। 

वास्तु के अनुसार बनाया गया मोदी का मंच 
मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा में वास्तु का भी ध्यान रखा गया है। मंच को पंडाल में पूर्वी दिशा में बनाए गए मोदी के मंच को लोग वास्तु के अनुरूप देख रहे हैं। यहां से विकास की परियोजना के साथ साथ 2027 के चुनाव का संदेश भी दिया जाना है। मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप में इसी स्थान पर अगस्त 2025 में सीएम योगी की सभा हुई थी। उस दौरान मंच पंडाल में पश्चिम की ओर बनाया गया था। उस दिन बारिश के कारण सभा स्थल पर लोगों को पहुंचने में काफी दिक्कत भी हुई थी। इस बार वास्तु के आधार पर मंच बनाया गया है। 
 

25 एलईडी लगाई जा रही
जनसभा स्थल पर पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति आसानी से पीएम और सीएम को देख सकेगा। पीएम की बात जनता तक आसानी से पहुंच सके, इसको लेकर जनसभा स्थल पर जगह जगह 25 एलईडी लगाई जा रही हैं। इसके माध्यम से व्यक्ति अपनी कुर्सी पर बैठकर पीएम का संदेश सुन सकेंगे। सोमवार को सभा स्थल पर साउंड भी पहुंच गया। 

डीएम, एसएसपी और भाजपा नेताओं ने लिया जायजा 
जनसभा स्थल का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कमलदत्त शर्मा सहित अन्य पहुंचे। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से भाजपा कार्यकर्ता, आम जनता के बैठने के स्थान, वाहन पार्किंग, पानी की व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed