{"_id":"69940d07ae802dccd205861a","slug":"kanpur-massive-fire-broke-out-at-sweet-shop-near-a-cold-storage-facility-cylinder-explosion-shook-area-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोल्ड स्टोरेज के पास मिठाई की दुकान में भीषण आग; सिलेंडर फटने से दहल उठा इलाका, दुकानों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोल्ड स्टोरेज के पास मिठाई की दुकान में भीषण आग; सिलेंडर फटने से दहल उठा इलाका, दुकानों का सामान राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: शिवराजपुर में कोल्ड स्टोरेज के पास दो दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर जिले में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज के पास दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका भी हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। तभी मिठाई की दुकान में रखा रसोई गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग जान बचाकर भागने लगे। हादसे में दुकानों में रखा कीमती सामान, फर्नीचर और नकदी जलकर पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
आग लगने के कारणों की हो रही जांच
फायर कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शिवराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।