Cylinder Blast: भोपाल में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें; मचा हड़कंप
Cylinder Blast: भोपाल के भौंरी स्थित होटल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका दूर तक सुनाई दिया और 50 फीट तक लपटें उठीं।
विस्तार
भोपाल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी, जबकि आग की लपटें 50 फीट तक ऊपर उठ गईं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शादी में आए लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। भौंरी स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में देर रात शादी का रिसेप्शन चल रहा था। तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
पढे़ं: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
इस दौरान यहां रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने का काम रात 12 बजे तक चलता रहा। गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची।
लोगों में अफरा-तफरी मची
रिसेप्शन के दौरान ही होटल एंड रिसोर्ट में आग लगने की घटना से दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान शादी में आए लोग भागने लगे। गनीमत ये रही कि जिस जगह पर आग लगी, वहां कोई नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, वहां पर कुछ देर पहले गाड़ियां खड़ी थी। यदि ब्लास्ट तब होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कमेंट
कमेंट X