{"_id":"6a4baac5a94c3de984008b36","slug":"bhopal-gains-a-new-identity-as-an-industrial-hub-cm-says-industries-will-boost-employment-convention-center-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल को मिली इंडस्ट्रियल हब की नई पहचान,CM बोले- उद्योगों से बढ़ेगा रोजगार, 25 एकड़ में बनेगा कन्वेंशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल को मिली इंडस्ट्रियल हब की नई पहचान,CM बोले- उद्योगों से बढ़ेगा रोजगार, 25 एकड़ में बनेगा कन्वेंशन सेंटर
Mon, 06 Jul 2026 06:46 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:46 PM IST
सार
भोपाल के सतगढ़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति देगी तथा भोपाल को नई औद्योगिक पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के सतगढ़ी क्षेत्र में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की नई शुरुआत बताते हुए कहा कि यह परियोजना रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भोपाल को यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि देश के पहले उद्योग मंत्री के नाम पर बनने वाला यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क प्रदेश के औद्योगिक भविष्य का नया केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है और मध्यप्रदेश भी उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सतगढ़ी के 25 एकड़ क्षेत्र में 10 हजार क्षमता वाला एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा।
ये भी पढ़ें- Datia Assembly By Election: दतिया बदल देता है चुनावी गणित, मात्र 10 हजार वोट इधर-उधर होने पर हार-जीत का खतरा
भोपाल आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा
सीएम ने कहा कि नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर बाजार मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। गारमेंट उद्योग से कपास उत्पादकों को फायदा मिलेगा, जबकि अन्य उद्योगों से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार खेती, उद्योग और बाजार के बीच बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भोपाल अब केवल झीलों की नगरी ही नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में भी नई पहचान बनाएगा। हाल के दिनों में शिवपुरी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और मुरैना में सोलर सेक्टर की परियोजनाओं की शुरुआत इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में बनने वाली मिसाइलें देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, बोले- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC
10 हजार करोड़ का विदेशी निवेश प्रदेश को मिला
यादव ने कहा कि आज अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण कोरिया जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश, मध्यप्रदेश के साथ काम कर रहे हैं। इन देशों से 10 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश भी मध्यप्रदेश को मिला है। प्रदेश में छोटे-मझोले उद्योगों की देनदारी का भुगतान किया जा चुका है। बिजली, पानी और सड़क हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर सीएम ने जताया शोक, बोले- लोककला को दुनिया भर में दिलाई पहचान
यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री स्थल पर बनेगा स्मारक और अस्पताल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन कर फैक्ट्री के स्थान पर भव्य स्मारक और नया अस्पताल बनाएगी। यही गैस त्रासदी के मृतकों और पीड़ितों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भोपाल अब एक समृद्ध नगर के रूप में पहचान बना रहा है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नए वक्फ बोर्ड का गठन: नए कानून के तहत ऐसा करने वाला पहला राज्य बना, पहली बार दो हिंदू सदस्य भी
10 लाख करोड़ के निवेश पर काम शुरू
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान मिले 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों में से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से अकेले 15 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को उद्योगों में रोजगार मिलने पर सरकार अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी देगी।
ये भी पढ़ें- MP News: राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर सोमवार को सुनवाई, छानबीन समिति के फैसले पर सबकी निगाहें
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पार्क
कार्यक्रम में औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क लगभग 70 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 15 किमी तथा राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 किमी की दूरी है। यहां आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जाएगी, जिससे भोपाल नई अर्थव्यवस्था और उभरते उद्योगों का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।