{"_id":"6a4a7afcc9b595eeea0ec209","slug":"mp-news-bhopal-to-get-a-smart-industrial-park-cm-dr-mohan-yadav-to-lay-the-foundation-stone-today-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल को मिलेगा स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल को मिलेगा स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शिलान्यास
Mon, 06 Jul 2026 07:17 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:17 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को भोपाल के सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे। 173 एकड़ में बनने वाले इस पार्क से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और भोपाल को विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की सौगात भी मिलेगी।
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को भोपाल के सतगढ़ी क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश और देश के करीब 200 उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब 173 एकड़ में बनने वाला यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क भोपाल के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। यहां आधुनिक सड़कें, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे निवेशकों को बेहतर औद्योगिक माहौल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद
15 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
सरकार का अनुमान है कि इस परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पार्क में उच्च मूल्य विनिर्माण, गारमेंट, टॉयज, आईटी, एआई, लॉजिस्टिक्स और नई तकनीकों से जुड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे भोपाल और आसपास के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: शिवप्रकाश बोले- डॉ.श्यामा प्रसाद की दूरदृष्टि से बंगाल भारत में रहा, देश की एकता के लिए दिया बलिदान
भोपाल को मिलेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर
परियोजना के तहत 25 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर भी बनाया जाएगा। यहां एक साथ 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इस सेंटर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेश सम्मेलन, औद्योगिक प्रदर्शनियां और बड़े व्यापारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: 800 करोड़ के कथित पोषण आहार घोटाले में लोकायुक्त सख्त, तीन विभागों के अधिकारियों को किया तलब
कोलार क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर
अब तक मुख्य रूप से आवासीय क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले कोलार क्षेत्र को इस परियोजना से नई पहचान मिलेगी। यहां उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होने की उम्मीद है। स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। यहां स्मार्ट जल प्रबंधन प्रणाली, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें- MP News: 23 करोड़ का सरकारी गेहूं कहां गायब हुआ? 86 हजार क्विंटल अनाज खरीदी के बाद गोदाम नहीं पहुंचा,जांच शुरू
बेहतर कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
यह पार्क राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, कोलार रोड और प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास से अच्छी तरह जुड़ा रहेगा। इससे उद्योगों की स्थापना, परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।