पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Jitu Patwari reaches Sehore on a bicycle; targets the government over corruption; announces a pub

Bhopal News: साइकिल पर सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना, जनअभियान का ऐलान

Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी साइकिल यात्रा के दौरान सीहोर पहुंचे। चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और 14-15 जुलाई से शिक्षा के मुद्दे पर नए जनअभियान की घोषणा की।

विज्ञापन
Bhopal News: Jitu Patwari reaches Sehore on a bicycle; targets the government over corruption; announces a pub
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को अपनी साइकिल यात्रा के दौरान सीहोर पहुंचकर भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही उन्होंने 14 और 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में नए जनअभियान की शुरुआत करने की घोषणा भी की। रविवार सुबह करीब 9:50 बजे साइकिल से सीहोर पहुंचे पटवारी का जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में कई मामलों पर सवाल उठे, लेकिन जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े मामले और महाकाल लोक के कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


14-15 जुलाई से नया अभियान
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही प्रदेशभर में नया जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। उनके मुताबिक 14 और 15 जुलाई को पार्टी "नई सोच और क्रांतिकारी विचार" के साथ जनता के बीच जाएगी। अभियान का मुख्य फोकस प्रदेश के बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद

दतिया उपचुनाव को लेकर भी किया दावा
दतिया दौरे का उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि वहां भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें पार्टी के जनआंदोलनों से जोड़ना है। कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेशभर में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed