फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Medical Emergency Flight Arrives from Nepal; Emergency Green Corridor Established at Airport; Patient

Bhopal: नेपाल से भोपाल आई मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर बना इमरजेंसी ग्रीन कॉरिडोर, अस्पताल पहुंचा मरीज

Tue, 19 May 2026 08:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 19 May 2026 08:46 PM IST
सार

नेपाल के पोखरा से एक गंभीर मरीज को लेकर आई मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट मंगलवार शाम भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर उतरी। मरीज की हालत नाजुक होने पर सभी इमिग्रेशन और कस्टम प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की गईं। एयरपोर्ट प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर जैसी व्यवस्था कर मरीज को बिना देरी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Bhopal: Medical Emergency Flight Arrives from Nepal; Emergency Green Corridor Established at Airport; Patient
अंतरराष्ट्रीय मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के पोखरा से एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे राजा भोज हवाई अड्डे भोपाल पर आपात स्थिति में उतरी। इस विशेष उड़ान के जरिए एक गंभीर मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भोपाल लाया गया। नेपाल के एक मरीज की हालत बेहद नाजुक होने के चलते परिजनों और मेडिकल टीम ने तुरंत अंतरराष्ट्रीय मेडिकल ट्रांसफर का निर्णय लिया। इसी क्रम में पोखरा से विशेष विमान के जरिए मरीज को भोपाल लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर तुरंत शुरू हुआ समन्वय
विमान के लैंड करते ही एयरपोर्ट पर मौजूद इमिग्रेशन, कस्टम्स, ग्राउंड स्टाफ और मेडिकल टीम ने तुरंत समन्वय स्थापित किया। सभी प्रक्रियाओं को अत्यंत तेज गति से पूरा किया गया ताकि मरीज को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया जा सके। गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने इमिग्रेशन और कस्टम्स की औपचारिकताओं को प्राथमिकता पर निपटाया। पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर मरीज को तुरंत आगे के इलाज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबीस घंटे संचालित एयरपोर्ट की भूमिका
भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने बाताया कि राजा भोज हवाई अड्डा चौबीस घंटे संचालित अंतरराष्ट्रीय और कस्टम सुविधा युक्त एयरपोर्ट है, जहां आपातकालीन उड़ानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहती हैं। इसी वजह से मेडिकल फ्लाइट को निर्बाध सहायता मिली। इस पूरे ऑपरेशन में एयरपोर्ट प्रशासन, इमिग्रेशन विभाग, कस्टम विभाग, एयरलाइन प्रतिनिधि, मेडिकल टीम और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों ने मिलकर काम किया। सभी का उद्देश्य मरीज को समय पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराना था।

विमान का वापसी प्रस्थान
सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान शाम लगभग 6 बजे नेपाल के लिए वापस रवाना हो गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि आपातकालीन और मानवीय परिस्थितियों में यात्रियों को प्राथमिकता देना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसी व्यवस्थाएं जारी रहेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed