पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal-mla-rest-house-row-congress-mla-son-assault-allegations

Bhopal News: एमएलए रेस्ट हाउस में आधी रात बवाल, विधायक के बेटे पर चार युवकों को थाने में पीटने का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 02:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 02:38 PM IST
सार

भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में कार टकराने के विवाद ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस विधायक के बेटे पर चार युवकों की बेरहमी से पिटाई और थाने के भीतर 'थर्ड डिग्री' देने के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
bhopal-mla-rest-house-row-congress-mla-son-assault-allegations
थाने के भीतर 'थर्ड डिग्री' के आरोप, एमएलए रेस्ट हाउस विवाद ने पकड़ा तूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के पॉश इलाके स्थित विधायक विश्राम गृह (एमएलए रेस्ट हाउस) में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कार टकराने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े सियासी और प्रशासनिक बवंडर में तब्दील हो गया है। मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर और स्थानीय युवकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों के परिजनों ने पुलिस और विधायक पुत्र पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि चारों युवकों को न सिर्फ सरेराह पीटा गया, बल्कि थाने के अंदर ले जाकर भी विधायक पुत्र और पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठियां बरसाईं और उन्हें 'थर्ड डिग्री' टॉर्चर दिया। इस मामले में विधायक के बेटे का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे
विधायक के बेटे देवराज सिंह ने अरेरा हिल्स थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि वे देर रात 12:30 बजे डिनर के बाद बालकनी में टहल रहे थे। तभी चारों युवक घर के सामने शराब पी रहे थे। टोकने पर उन्होंने गाली-गलौज की, अड़ीबाजी (रुपये मांगने) की और जान से मारने की धमकी देकर घर में घुसने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी युवकों के परिजनों का आरोप है कि रेस्ट हाउस परिसर के पास यादव बस्ती में रहने वाले राजकुमार और हनी की कारें आपस में टकरा गई थीं, जहां रोहन भी मौजूद था। मामूली कहासुनी के बीच विधायक पुत्र देवराज वहां पहुंचे और दखल देने लगे। विवाद बढ़ने पर देवराज ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और रोहन, मयंक, पंकज और विक्की की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि उनकी कैब में भी तोड़फोड़ की गई।

वायरल वीडियो में थाने के अंदर बर्बरता के आरोप
अरेरा हिल्स पुलिस ने देवराज की शिकायत पर पंकज यादव, मयंक यादव, रोहन यादव और विक्की को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवकों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बजाय दिनभर थाने में रखा। थाने के भीतर विधायक पुत्र देवराज और पुलिसकर्मियों ने मिलकर चारों युवकों को डंडों से बेरहमी से पीटा। इस कथित मारपीट का शिकार हुए रोहन की पीठ पर चोटों के गहरे निशान हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने भोपाल पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

आज कोर्ट में पेशी, कराया जाएगा मेडिकल
परिजनों के आक्रोश और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा है। अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक, आरोपियों को आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, ताकि चोटों की वास्तविक स्थिति और समय का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें- डेढ़ घंटे में हुई ट्रिपलेट डिलीवरी: सतना में सात माह की गर्भवती ने तीन बेटियों को दिया जन्म, तीनों का वजन कम

कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, विधायक ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि यदि परिजनों को पुलिस की कार्रवाई पर कोई संदेह है या मारपीट की शिकायत है, तो वे लिखित आवेदन दें। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल ने भी स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है।

इधर, कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ एमएलए रेस्ट हाउस की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं, जिससे सच्चाई सामने आने में बाधा हो रही है। गौरतलब है कि महीनेभर पहले इसी परिसर में चोरी की वारदात भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed