पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Secretary's blunt message at Collectors' conference—results must be visible through ground-leve

MP News: कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव की दो टूक,  केवल आंकड़ों से नहीं, जमीनी काम से दिखे परिणाम

Fri, 26 Jun 2026 10:04 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 26 Jun 2026 10:04 AM IST
सार

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में केवल आंकड़ों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम सुनिश्चित करने पर ध्यान दें। उन्होंने विकसित मध्यप्रदेश के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगीकरण और सुशासन को प्राथमिकता बताते हुए नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: Chief Secretary's blunt message at Collectors' conference—results must be visible through ground-leve
सीएस अनुराग जैन और अन्य अधिकारी बैठक में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स से कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश को विकसित किए जाने के लिए बुनियादी रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगीकरण और मानवसंसाधन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़़ी योजनाओं और लक्ष्य आधारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए आसान प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने सुशासन के अनेक बिंदुओं की नियमित समीक्षा से आए बदलाव के लिए कलेक्टर्स की तारीफ की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में आज मोहर्रम पर निकलेगा मातमी जुलूस: पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बंद
विज्ञापन


प्रदेश में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि केवल आंकड़े प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति को समझें और जमीनी स्तर पर परिणाम सुनिश्चित करें। कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव ने इंदौर कलेक्टर से चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासनिक क्षमता का आकलन केवल तकनीकी दक्षता से नहीं होता। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि मोबाइल पर उपलब्ध आंकड़ों पर निर्भर रहने के बजाय योजनाओं की वास्तविक प्रगति और समस्याओं को समझकर निर्णय लें। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने एक जिले के कलेक्टर से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाएं नहीं मिलने की स्थिति पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक सभी आवश्यक सेवाएं समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल मेट्रो की बढ़ेगी स्पीड: सीएमआरएस ने परखा सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो मेट्रो ट्रेनें

बैठक में स्कूल शिक्षा, जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, पोषण और अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, फील्ड विजिट बढ़ाएं और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: रिटायरमेंट से पहले जान सकेंगे कितनी मिलेगी लीव इनकैशमेंट, सरकार ने जारी किया नया फॉर्मूला

मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स से कहा कि शहरीकरण के तहत मास्टर प्लान तैयार करने के साथ औद्योगीकरण के लिए निवेश आकर्षित करने पर भी काम किया जाए। उन्होंने मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवसंसाधन के कौशल विकास पर भी काम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पी.एम गतिशक्ति पर निर्माण कार्यों और संपत्ति की मेपिंग चल रही है, कलेक्टर्स सी.एम गतिशक्ति पर भी प्रदेश के निर्माण कार्यों और समस्त प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी अपडेट करें जिससे नियमित समीक्षा हों सके। उन्होंने शासकीय संपत्ति का उपयोग अन्य विभागों द्वारा किए जाने पर भी बल दिया। श्री जैन ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण के बाद रिक्त हुए स्कूल भवनों में आयुष बेलनेस सेंटर, उप-स्वास्थ्य केंद्र,आगंनवाड़ी आदि संचालित किए जा सकते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed