पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Panic in Bhopal as a tiger appears; the animal approached a couple out for a morning walk, narrowly a

MP News: भोपाल में टाइगर की दस्तक से दहशत, मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती के पास पहुंचा बाघ, बड़ा हादसा टला

Fri, 26 Jun 2026 04:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 26 Jun 2026 04:08 PM IST
सार

भोपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाघ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक कर रहे एक दंपती के पास तक बाघ पहुंच गया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
MP News: Panic in Bhopal as a tiger appears; the animal approached a couple out for a morning walk, narrowly a
चंदनपुरा में बाघ दिखने के बाद दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बाघ के दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक दंपती के बेहद करीब तक बाघ पहुंच गया। महिला के शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों की ओर चला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि पहले उसे लगा कि सामने कोई कुत्ता है, लेकिन जब वह थोड़ा करीब पहुंची तो पता चला कि वह बाघ है। इसके बाद उसने जोर से शोर मचाया, जिससे बाघ जंगल की ओर मुड़ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव की दो टूक,  केवल आंकड़ों से नहीं, जमीनी काम से दिखे परिणाम
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इसके बाद बाघ पास के एक निजी फार्महाउस की बाउंड्री के अंदर चला गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। टीम लगातार बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में लगी सुरक्षा जाली का एक हिस्सा खुला होने के कारण बाघ के आबादी वाले इलाके में आने की संभावना बनी। चंदनपुरा क्षेत्र बाघों के प्राकृतिक कॉरिडोर के नजदीक स्थित है, इसलिए यहां पहले भी बाघों की आवाजाही दर्ज की जाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज और नीति : राज्यपाल मंगू भाई पटेल का बढ़ेगा कार्यकाल!

घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि फिलहाल मॉर्निंग वॉक या जंगल से लगे इलाकों में जाने से बचें। साथ ही किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और स्वयं उसे पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। वन विभाग ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed