{"_id":"6a50f389d0eac69a1e08fd18","slug":"bhopal-municipal-corporation-demolishes-bjp-councilor-s-under-construction-office-the-structure-was-being-bu-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भाजपा पार्षद का बन रहा था दफ्तर निगम ने गिराया, सरकारी दुकानों की छत पर था निर्माण, 30 लाख की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भाजपा पार्षद का बन रहा था दफ्तर निगम ने गिराया, सरकारी दुकानों की छत पर था निर्माण, 30 लाख की संपत्ति
Fri, 10 Jul 2026 06:59 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:59 PM IST
सार
भोपाल के आनंद नगर में नगर निगम ने सरकारी दुकानों के ऊपर बन रहे अवैध दफ्तर को ध्वस्त कर दिया। निर्माण वार्ड-62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे करा रहे थे। निगम ने 450 वर्गफुट में बने निर्माण को हटाकर करीब 30 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति अतिक्रमण से मुक्त कराई।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम ने शुक्रवार सुबह आनंद नगर चौराहे पर सरकारी दुकानों के ऊपर बन रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया। यह निर्माण वार्ड-62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे की ओर से कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने करीब 450 वर्गफुट क्षेत्र में बन रहे निजी दफ्तर को तोड़ दिया। निगम के अनुसार इस कार्रवाई से करीब 30 लाख रुपए मूल्य की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
निगम की दो टूक
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन और संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हलांकि राजेश चौकसे का दावा है कि निर्माण शुरू करने से पहले उन्होंने नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन से मौखिक अनुमति ली थी। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को ध्वस्त कर दिया
यह भी पढ़ें-भोपाल कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज हंगामा: भिड़े विधायक-अध्यक्ष, औकात में रहो से मचा बवाल, विधायकों का वॉकआउट
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पहुंचे पार्षद
कार्रवाई की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद राजेश चौकसे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनका पुराना कार्यालय हट गया था। इसके बाद क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने के लिए वे निगम की दुकानों के ऊपर कार्यालय बनवा रहे थे