फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 50 years of memories will be refreshed, ex-cadets of Navy NCC will gather in Bhopal today.

Bhopal News: 50 साल की यादें होंगी ताजा, भोपाल में आज जुटेंगे नेवी एनसीसी के 1975 से अब तक के पूर्व कैडेट्स

Sun, 17 May 2026 09:08 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 17 May 2026 09:08 AM IST
सार

भोपाल में आज नेवी एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का चौथा एल्युमिनी फंक्शन आयोजित होगा। 1975 से अब तक के एक्स कैडेट्स और ऑफिसर्स पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: 50 years of memories will be refreshed, ex-cadets of Navy NCC will gather in Bhopal today.
भोपाल में जुटेंगे वन-एमपी नेवल यूनिट के पूर्व कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन- एमपी नेवल यूनिट एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का चौथा एल्युमिनी फंक्शन रविवार को आयोजित किया जाएगा। भोपाल एमवीएम कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में वर्ष 1975 से लेकर अब तक के एक्स कैडेट्स और नेवी ऑफिसर्स शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, जबकि औपचारिक शुभारंभ शाम 6 बजे किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “समवन फॉर समवन” रखी गई है। आयोजन नेवल यूनिट एनसीसी एल्युमिनी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। देश के अलग-अलग शहरों से पूर्व कैडेट्स भोपाल पहुंच रहे हैं, जहां वे वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर अपने प्रशिक्षण और एनसीसी जीवन की पुरानी यादों को साझा करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर मध्य प्रदेश भाजपा सख्त, तीन और पदाधिकारियों को तलब किया
विज्ञापन


एनसीसी का मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” इस आयोजन का भी मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ परिचय सत्र और कई विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खास बात यह होगी कि एक्स कैडेट्स पुराने दिनों की याद दिलाते हुए फ्रंट रोल और फ्रॉग जंप करते हुए हॉल में प्रवेश करेंगे। यह वही अनुशासनात्मक अभ्यास है, जो प्रशिक्षण के दौरान सजा के रूप में कराया जाता था। कार्यक्रम में डॉ. वी.के. पराशर, डॉ. चंचल भुट्टन, एडी सिंह और अनिल राजपूत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पूर्व कैडेट्स मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Politics: PM Modi की अपील के बाद भाजपा संगठन सख्त, 3 और नेताओं से मांगा जवाब

लेफ्टिनेंट कमांडर डॉ. वी.के. पराशर ने बताया कि युवा कैडेट्स पारंपरिक तिलक लगाकर सभी एक्स कैडेट्स का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने साथियों को फिर से जोड़ना और नई पीढ़ी के कैडेट्स को एनसीसी की परंपरा और अनुशासन से परिचित कराना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed