सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A 12th-grade student died after mistakenly consuming rat poison thinking it was sacred ash

Bhopal News: भभूत समझकर चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत, बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा वैष्णवी सेन ने भभूत समझकर चूहामार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर इलाज कराया गया, लेकिन तीन दिन बाद हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Bhopal News: A 12th-grade student died after mistakenly consuming rat poison thinking it was sacred ash
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में बने मंदिर में रखी चूहामार दवा को भभूत समझकर खा लिया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह हादसा बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुआ, जिससे परिवार सदमे में है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान वैष्णवी सेन (17) पिता मनोज सेन, निवासी लांबाखेड़ा के रूप में हुई है। वैष्णवी एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग भी जाती थी। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उस दिन घर में चूहों की समस्या के कारण वैष्णवी की मां ने चूहामार दवा को मंदिर में रख दिया था। कुछ समय बाद वैष्णवी ने मंदिर में पूजा की और वहां रखे पाउडरनुमा पदार्थ को भभूत समझकर उसका सेवन कर लिया। इसके बाद वह रोज की तरह कोचिंग चली गई।


पढे़ं:  बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, घर खाली कराने आई थी टीम, ढाई करोड़ का था कर्ज

कोचिंग से लौटने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। पूछने पर वैष्णवी ने बताया कि उसने मंदिर में रखी भभूत खाई है। तभी परिजनों को अहसास हुआ कि वह भभूत नहीं बल्कि चूहामार दवा थी।

तीन दिन तक चला इलाज
घबराए परिजन उसे तुरंत भानपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कुछ दिनों बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीन दिन तक इलाज चला, लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर ईटखेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed