{"_id":"6a0c37d4dbab71b5d902f904","slug":"bhopal-news-bhopal-raisen-and-sehore-to-form-a-new-textile-belt-women-to-gain-employment-youth-to-acquire-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल-रायसेन-सीहोर मिलकर बनेंगे नया टेक्सटाइल बेल्ट, मिलेगा महिलाओं को रोजगार, युवाओं को स्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल-रायसेन-सीहोर मिलकर बनेंगे नया टेक्सटाइल बेल्ट, मिलेगा महिलाओं को रोजगार, युवाओं को स्किल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 19 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल, रायसेन और सीहोर को मिलाकर बड़ा टेक्सटाइल और एक्सपोर्ट बेल्ट विकसित करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का फोकस टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना है आईटीआई-पॉलिटेक्निक संस्थानों को टेक्सटाइल कंपनियों से जोड़कर युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने की योजना बनाई जा रही है।
टेक्सटाइल इंडस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल समेत रायसेन और सीहोर को जोड़कर बड़े टेक्सटाइल और एक्सपोर्ट कॉरिडोर के विकास की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन अब जिला आधारित सीमित योजना की बजाय पूरे क्षेत्र को एक साझा इंडस्ट्रियल और टेक्सटाइल क्लस्टर के रूप में विकसित करने की रणनीति पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि इस मॉडल के लागू होने से टेक्सटाइल उद्योग, निर्यात कारोबार और स्थानीय रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी।
तीन जिलों को जोड़कर बनेगा क्षेत्रीय एक्सपोर्ट मॉडल
कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान को केवल भोपाल तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उत्पादन और उससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण यूनिट्स रायसेन और सीहोर जैसे पड़ोसी जिलों में संचालित हो रही हैं, जबकि भोपाल में इस तरह के प्रतिष्ठान अपेक्षाकृत कम हैं। ऐसे में तीनों जिलों को जोड़कर क्षेत्रीय स्तर पर बड़ा और प्रभावी एक्सपोर्ट मॉडल तैयार किया जाएगा।
टेक्सटाइल सेक्टर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
प्रशासन का मानना है कि यदि टेक्सटाइल क्लस्टर, उत्पादन इकाइयों और स्थानीय संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए तो इससे निर्यात क्षमता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही हजारों युवाओं और महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी तैयार हो सकेंगे। इससे पूरे भोपाल संभाग की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, उज्जैन में सबसे मंहगा हुआ पेट्रोल
जरी-जरदोजी से महिलाओं को जोड़ने की तैयारी
इस योजना में महिलाओं के रोजगार पर विशेष फोकस रखा गया है। प्रशासन जरी-जरदोजी और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देकर बड़ी संख्या में महिलाओं को घरेलू और स्वरोजगार आधारित काम से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होगी और पारंपरिक कारीगरी को भी नया बाजार मिलेगा।
आईटीआई और उद्योगों के बीच होगा सीधा तालमेल
युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों का टेक्सटाइल कंपनियों के साथ तालमेल कराया जाएगा। इसके तहत इंडस्ट्री आधारित स्किल ट्रेनिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें।
यह भी पढ़ें-भोपाल में बैक लेन,नाले और बाजारों की गंदगी पर BMC का फोकस, महापौर ने संभाला मोर्चा
मध्यप्रदेश का बड़ा टेक्सटाइल हब बनने की तैयारी
अगर यह क्षेत्रीय मॉडल सफल रहा तो आने वाले वर्षों में भोपाल, रायसेन और सीहोर मिलकर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल और एक्सपोर्ट हब बन सकते हैं। इससे न केवल निर्यात बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को भी बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X