सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal's MP Nagar Turns into a 'Dust Zone'—Roads Dug Up for 3 Months; Residents Warn of Increased

Bhopal News: भोपाल का MP नगर बना डस्ट जोन, 3 महीने से खुदी सड़कें, लोग बोले- हादसों और बीमारियों का खतरा बढ़ा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 20 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल का एमपी नगर इस वक्त बदहाल सड़कों, धूल और अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही। सीवेज लाइन के लिए खोदी गई सड़कें 3 महीने बाद भी सुधार नहीं हआ। लोग अब सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।

Bhopal News: Bhopal's MP Nagar Turns into a 'Dust Zone'—Roads Dug Up for 3 Months; Residents Warn of Increased
खुदी हुई सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमपी नगर इन दिनों विकास कार्यों की बजाय अव्यवस्था की पहचान बन गया है। सीवेज लाइन के लिए खोदी गई सड़कें 3 महीने बाद भी सुधार नहीं हुआ। धूल, गड्ढे और जाम से जूझ रहे लोग अब सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। एमपी नगर जोन-1 और 2 की लगभग सभी सड़कों को सीवेज लाइन डालने के लिए बीच से खोदा गया था। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ही दिनों में सड़कें दोबारा ठीक कर दी जाएंगी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। केवल मिट्टी डाल कर जिम्मेदार गायब हो गए हैं। दिनभर भारी ट्रैफिक के बीच जब वाहन गुजरते हैं तो धूल के बड़े-बड़े गुबार उड़ते हैं, जिससे आसपास की दुकानों, दफ्तरों और पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


स्थानीय लोगों का दर्द छलका
प्रदीप ठाकुर का कहना है कि सड़क खुदने के बाद से उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऑटो चालक मोहम्मद आसिफ बताते हैं कि खराब सड़कों और गड्ढों के कारण उन्हें बार-बार अपने वाहन के टायर बदलवाने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। व्यापारी बृजेश के अनुसार धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है। वहीं मुकेश लोधी का कहना है कि गड्ढों की वजह से छोटे-बड़े हादसे आम हो गए हैं। स्थानीय निवासी कौशल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से वे इसी समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 21 दिन की समय सीमा के बाद भी नहीं हुआ काम पूरा
अमृत 2.0 योजना के तहत यह साफ प्रावधान है कि किसी भी सड़क को खोदने के बाद अधिकतम 21 दिनों के भीतर उसका रेस्टोरेशन किया जाना चाहिए। लेकिन एमपी नगर में यह नियम सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। यहां 2 से 3 महीने गुजर जाने के बावजूद सड़कें अधूरी पड़ी हैं, जिससे साफ तौर पर नियमों की अनदेखी और कार्य में लापरवाही दिखाई दे रही है।

 बड़े प्रोजेक्ट के बावजूद काम में देरी
इस बड़े प्रोजेक्ट के तहत शहर में 984 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने, 10 एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने और करीब 1.21 लाख घरों को नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई गई है। कागजों पर यह योजना शहर के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि काम अधूरा छोड़ दिया गया है और सड़कों की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें-चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित


लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने कई बार नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई जमीन पर दिखाई नहीं दी। कई लोगों का कहना है कि जब वे अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पहले यह पता करें कि काम किस एजेंसी ने किया है, जिससे समस्या का समाधान और लंबा खिंचता जा रहा है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा


खुले गड्ढों और उड़ती धूल से हादसों का खतरा बढ़ा
सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और लगातार उड़ती धूल न सिर्फ यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं। कई जगहों पर अचानक गड्ढे आने से वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। वहीं धूल के कारण लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं, एलर्जी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें भी होने लगी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed