{"_id":"69d3b0db700d8ecc6806a56e","slug":"bhopal-news-demand-for-student-safety-and-action-against-weapon-drug-networks-nsui-and-mahila-congress-meet-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: छात्र सुरक्षा,हथियार-नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग,पुलिस कमिश्नर से मिले NSUI-महिला कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: छात्र सुरक्षा,हथियार-नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग,पुलिस कमिश्नर से मिले NSUI-महिला कांग्रेस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसा, अवैध हथियारों की उपलब्धता और छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है। एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल में शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में छात्रों के बीच फायरिंग की घटना और छात्राओं की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर 5 अप्रैल को दो विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच हुई फायरिंग की घटना को बेहद गंभीर बताया।इस घटना में दो छात्र गोली लगने से घायल हुए थे, जिससे शहर के शैक्षणिक माहौल पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कॉलेजों के आसपास हथियार और नशे का नेटवर्क सक्रिय
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि राजधानी में ऐसे कई ठिकाने सक्रिय हैं, जहां से छात्रों को आसानी से अवैध हथियार मिल रहे हैं।साथ ही शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है, जो युवाओं को गलत दिशा में धकेल रहा है।एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी यदि छात्रों के हाथों में हथियार पहुंच रहे हैं, तो यह कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। संगठन ने मांग की कि हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग
एनएसयूआई ने सभी संवेदनशील कॉलेज परिसरों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, अस्थायी पुलिस चौकी और छात्र सुरक्षा समिति बनाने की मांग उठाई है। साथ ही छात्रावासों का सत्यापन, हेल्पलाइन और जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई।
यह भी पढ़ें-एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित
महिला कांग्रेस ने छात्रावास सुरक्षा पर उठाए सवाल
इधर, पंचशील नगर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय और सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया गया।
यह भी पढ़ें-बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर
छात्रावास सुरक्षित नहीं तो शिक्षा कैसे सुरक्षित?
महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रावासों में रहने वाली छात्राएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। उन्होंने इस मामले में तत्काल जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने दोनों संगठनों को मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हालांकि एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X