सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Digvijay Singh said - I am vacating my Rajya Sabha seat, I will not go to the Upper House for the

Bhopal News: दिग्विजय सिंह ने कहा- राज्यसभा की सीट कर रहा हूं खाली, तीसरी बार नहीं जाएंगे उच्च सदन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 13 Jan 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे और अपनी सीट खाली कर रहे हैं। वे अब मध्यप्रदेश में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर ध्यान देंगे। उनके इनकार के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर कई वरिष्ठ नेताओं की नजर है। इधर बीजेपी ने कहा कि संघ की तारीफ महगा पड़ा।

Bhopal News: Digvijay Singh said - I am vacating my Rajya Sabha seat, I will not go to the Upper House for the
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वे अब राज्यसभा नहीं जाएंगे। उनका राज्यसभा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है और उन्होंने खुद पार्टी नेतृत्व को बता दिया है कि वे अपनी सीट खाली करेंगे। यह फैसला उनकी निजी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'राज्यसभा जाने का समय अब मेरा नहीं है। मैं मध्यप्रदेश में रहकर सक्रिय राजनीति करना चाहता हूं और पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं।' उनका यह बयान आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अहम संकेत माना जा रहा है।

एमपी में रहकर संगठन मजबूत करेंगे

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह अब पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेंगे। वे छोटे-छोटे कार्यक्रमों, बूथ और ब्लॉक स्तर की बैठकों के जरिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। उनका मानना है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें-जहरीले पानी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, हो रही स्किन की बीमारी, डॉक्टर के पर्चे लेकर पहुंचे रहवासी

भाजपा ने कसा तंज

दिग्विजय सिंह के फैसले पर भाजपा ने भी तंज कसा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने ट्वीट कर कहा कि जिस दिन दिग्विजय सिंह ने संघ की तारीफ की, उसी दिन राहुल गांधी ने राज्यसभा में उनका अध्याय समाप्त कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह ने दलित कार्ड आगे कर जीतू पटवारी की संभावनाओं और भावनाओं पर पानी फेर दिया है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने हाल ही में आरएसएस की तारीफ की थी, जिस पर सियासत तेज हो गई थी।

खाली राज्यसभा सीट पर बढ़ी हलचल

दिग्विजय सिंह के राज्यसभा से इनकार के बाद खाली होने वाली सीट पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की नजर है। इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के नाम सामने आ रहे हैं। पार्टी इस सीट को सामाजिक समीकरण और राजनीतिक रणनीति के हिसाब से भरने की तैयारी में है।

2028 विधानसभा चुनाव तक पूरी तरह सक्रिय रहेंगे

दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व को यह भी साफ कर दिया है कि वे अगले ढाई साल तक पूरी तरह मध्यप्रदेश में सक्रिय रहेंगे। उनका लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस की मजबूत जमीन तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed