फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Eid al-Adha Becomes a Beacon of Brotherhood in Bhopal; Dawoodi Bohra Community Celebrates the Fes

Bhopal News: भोपाल में भाईचारे की मिसाल बनी बकरीद, दाऊदी बोहरा समाज ने सादगी और अमन के साथ मनाया पर्व

Tue, 26 May 2026 04:56 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 26 May 2026 04:56 PM IST
सार

भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने ईद-उल-अधा का पर्व सादगी और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Eid al-Adha Becomes a Beacon of Brotherhood in Bhopal; Dawoodi Bohra Community Celebrates the Fes
अलीगंज स्थित मस्जिद में दाऊदी बोहरा समाज नमाज अदा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने मंगलवार को ईद-उल-अधा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, अनुशासन और सादगी के साथ मनाया। सुबह से ही शहर की बोहरा मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाजजनों ने विशेष नमाज अदा कर देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में सुबह से रौनक देखने को मिली। पारंपरिक लिबास में पहुंचे लोगों ने खुतबा सुना और सामूहिक नमाज में शामिल हुए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां
नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। कई स्थानों पर मेल-मिलाप कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां लोगों ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। परिवारों में खास पकवानों का दौर भी चला और लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में हीट अटैक, 45 शहरों में लू का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिव होने के संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण आयोजन
दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया समन्वयक इब्राहिम अली दाऊदी ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से सभी कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। साथ ही शहरवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed