सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Expansion of Piped Gas Network Accelerates in Bhopal; Target Set to Reach 70,000–75,000 Household

Bhopal News: भोपाल में पाइप से गैस का विस्तार तेज, 3 महीने में 70-75 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का टारगेट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 06 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार को तेज करते हुए अगले 3 महीनों में 70-75 हजार घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए 24 घंटे में अनुमति मिलने से काम में तेजी आएगी, वहीं जिन इलाकों में पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां लोग तुरंत कनेक्शन ले सकेंगे।

Bhopal News: Expansion of Piped Gas Network Accelerates in Bhopal; Target Set to Reach 70,000–75,000 Household
संभागायुक्त संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने के लिए संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रोजेक्ट में देरी रोकने के लिए प्रशासन ने CGD पोर्टल के जरिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। अब कंपनियों को सभी जरूरी अनुमतियां एक ही प्लेटफॉर्म पर आवेदन के बाद 24 घंटे में मिल जाएंगी।
Trending Videos


घरों, उद्योगों और वाहनों तक पहुंचेगी गैस
पॉलिसी 2025 के तहत घरेलू, औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयों में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस पहुंचाई जाएगी। साथ ही PNG स्टेशनों के जरिए वाहनों के लिए ईंधन की सुविधा भी बढ़ेगी। फिलहाल भोपाल में करीब 25 हजार घरेलू PNG कनेक्शन हैं। करीब 42 हजार घर पाइपलाइन नेटवर्क से कवर हो चुके हैं, जहां तुरंत कनेक्शन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश में मिला-जुला मौसम,कहीं बारिश, कहीं गर्मी, तेज हवाओं का अलर्ट,7 अप्रैल से नया सिस्टम


3 महीने में 70-75 हजार घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
प्रशासन ने अगले तीन महीनों में 70 से 75 हजार घरों तक PNG कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया है, जिससे बड़ी आबादी को सीधी गैस सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वे जल्द आवेदन कर इस सुविधा का लाभ लें और एलपीजी गैस की परेशानी से बचें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed