{"_id":"69d4e47a1acc2173240ed3e6","slug":"bhopal-news-pipeline-bursts-in-front-of-raj-bhavan-in-bhopal-road-caves-in-thoroughfare-floods-major-disast-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में राजभवन के सामने पाइपलाइन फटी, धंसी सड़क,पानी से लबालब हुआ रास्ता, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में राजभवन के सामने पाइपलाइन फटी, धंसी सड़क,पानी से लबालब हुआ रास्ता, बड़ा हादसा टला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में राजभवन के सामने पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और करीब 150 मीटर एरिया पानी से भर गया। घटना के दौरान ट्रैफिक नहीं रोका गया, यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी इसी जर्जर रास्ते से गुजर गया। सड़क पर गिट्टी-पत्थर फैलने से कई लोग फिसले, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।
राजभवन के सामने पानी की पाइपलाइन फटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब लोक भवन (राजभवन) के ठीक सामने सड़क अचानक धंस गई। वजह बनी नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन, जो फटते ही तेज धार के साथ बहने लगी और देखते ही देखते पूरी सड़क को पानी से भर दिया।करीब डेढ़ बजे हुए इस घटनाक्रम में घाटी से बड़े तालाब तक जाने वाली बिना फिल्टर पानी की लाइन में लीकेज हुआ, जिसने कुछ ही मिनटों में सड़क के करीब 150 मीटर हिस्से को पानी से लबालब कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि सड़क पर एक फीट तक पानी जमा हो गया और पूरा इलाका तालाब जैसा नजर आने लगा।
VIP मूवमेंट के बीच खतरा
हैरानी की बात यह रही कि सड़क धंसने और पानी भरने के बावजूद ट्रैफिक को तुरंत नहीं रोका गया। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी इसी जर्जर हिस्से से गुजर गया। लगातार वाहन निकलते रहे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
युवा कांग्रेस ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
इधर सड़क धंसने की घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धंसी सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना को लापरवाही व भ्रष्टाचार का नतीजा बताया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। युवा कांग्रेस ने कहा कि अगर समय रहते सुधार कार्य नहीं हुए तो इस तरह की घटनाएं बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता शामिल रहे और सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
यह भी पढ़ें-भोपाल के सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज अधूरा, करोड़ों खर्च के बाद भी मरीज बेहाल
सड़क पर फिसलन, लोग गिरे
तेज पानी के बहाव ने सड़क किनारे की मिट्टी और मलबा बहाकर रास्ते पर फैला दिया। पत्थर और गिट्टी जमा होने से सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। इस वजह से कई दोपहिया वाहन चालक फिसले, जबकि कुछ लोग बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें-मोहन कैबिनेट की बैठक आज, भोपाल में फाइनेंस प्रशिक्षण और शोध संस्थान की स्थापना पर निर्णय
चंद सेकंड की राहत, वरना बड़ा हादसा तय
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस वक्त सड़क धंसी उस समय वहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अगर उस वक्त ट्रैफिक होता, तो बड़ा हादसा तय था। घटना ने शहर में पाइपलाइन और सड़क की हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर उस इलाके में जहां से रोजाना VIP मूवमेंट होता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X