सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Food Crisis at RGPV Following 'Lizard Incident'—Students Outraged by Canteen Closure and Ban on T

Bhopal News: RGPV में छिपकली कांड के बाद खाने का संकट, कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र, किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

छिपकली कांड के बाद कैंटीन बंद और टिफिन पर रोक से RGPV के छात्र खाने के लिए परेशान हो गए हैं। इसी के विरोध में देर रात तक प्रदर्शन हुआ और छात्रों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों की नाराजगी बनी हुई है।
 

Bhopal News: Food Crisis at RGPV Following 'Lizard Incident'—Students Outraged by Canteen Closure and Ban on T
छात्रों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छिपकली कांड के बाद हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कैंटीन बंद होने के साथ-साथ बाहर से आने वाले टिफिन पर रोक लगाए जाने से छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी के विरोध में छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। सोमवार देर रात तक चले इस विरोध में छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की।
Trending Videos


कैंटीन बंद, टिफिन पर भी पाबंदी
छात्रों का आरोप है कि कैंटीन बंद होने के बाद भी प्रशासन ने बाहर से आने वाले खाने पर रोक लगा दी। गेट पर गार्ड्स टिफिन लेकर आने वालों को अंदर जाने नहीं दे रहे हैं, जिससे छात्र रात में भूखे रहने को मजबूर हो गए। बताया जा रहा है कि सीवी रमन बॉयज हॉस्टल के करीब 40-50 छात्र लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य गेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन के साथ-साथ कुछ फैकल्टी सदस्यों के खिलाफ भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का आरोप- दोहरा रवैया
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती नहीं दिखाई जाती, लेकिन छात्रों के खाने पर रोक लगा दी गई है। इस दोहरे रवैये को लेकर छात्रों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढें-भोपाल के सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज अधूरा, करोड़ों खर्च के बाद भी मरीज बेहाल


परीक्षा के बीच बढ़ी परेशानी\
छात्रों ने बताया कि मिड-टर्म परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। दिनभर लाइब्रेरी में पढ़ाई के बाद रात में खाने की व्यवस्था नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार रात करीब 12 बजे तक गेट पर प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने मांग की कि या तो जल्द कैंटीन शुरू की जाए या बाहर से खाना लाने की अनुमति दी जाए। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों की नाराजगी बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed