सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Gas cylinders become expensive, Congress uproar in Bhopal, protest at Roshanpura intersection, go

Bhopal News: गैस सिलेंडर हुआ महंगा,भोपाल में कांग्रेस का हल्लाबोल, रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन, सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 07 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए महंगा होने के बाद भोपाल में कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और यदि कीमतें कम नहीं की गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Bhopal News: Gas cylinders become expensive, Congress uproar in Bhopal, protest at Roshanpura intersection, go
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ राजधानी भोपाल में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। भोपाल जिला कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘महंगाई का इंजेक्शन’ लिखे पोस्टर लेकर विरोध जताया और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को आम जनता पर बोझ बताया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि घर का बजट चूल्हे से शुरू होता है और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने परिवारों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डाला है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दाम जल्द कम किए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
Trending Videos



महंगाई हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 400 रुपए थी, जो अब बढ़कर 900 रुपए से ऊपर पहुंच गई है। उनका आरोप है कि महंगाई हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 रुपए महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर
केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की वृद्धि की गई है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद होने के बाद भी बढ़ा राजस्व, लाइसेंस राशि में 19% तक की वृद्धि


एमपी के बड़े शहरों में नई कीमतें
भोपाल: 918 रुपए
इंदौर: 941 रुपए
ग्वालियर: 996 रुपए
जबलपुर: 919 रुपए
उज्जैन: 972 रुपए


यह भी पढ़ें-मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा एमपी, पारा 38 डिग्री पार, दोपहर में धूप से बचने की सलाह


पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी
इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि 8 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती भी की थी। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से जहां घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है, वहीं होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वालों के खर्च भी बढ़ गए हैं। ऐसे में महंगाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed