सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Revenue increased despite liquor shops being closed in religious cities, license amount increased by

MP News: धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद होने के बाद भी बढ़ा राजस्व, लाइसेंस राशि में 19% तक की वृद्धि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 07 Mar 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में धार्मिक और पवित्र क्षेत्रों में शराब दुकानों को बंद करने के बाद भी शराब ठेकों से मिलने वाला राजस्व बढ़ गया है। वर्ष 2025-26 में इन जिलों में शराब ठेकों की नीलामी राशि पिछले साल की तुलना में करीब 19 प्रतिशत तक बढ़ी है।
 

MP News: Revenue increased despite liquor shops being closed in religious cities, license amount increased by
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

राज्य सरकार द्वारा धार्मिक शहरों में शराब दुकानों को बंद किए जाने के बावजूद संबंधित जिलों में शराब ठेकों की लाइसेंस राशि में वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 में इन जिलों में ठेकों की नीलामी कीमत वर्ष 2024-25 की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत तक बढ़ गई है। राज्य सरकार द्वारा 19 नगरीय और ग्रामीण इलाकों के पवित्र क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके तहत इन क्षेत्रों में संचालित शराब दुकानों को बंद कर दिया गया। वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार, बंद की गई दुकानों की लाइसेंस राशि को संबंधित नगरीय निाकय और पंचायतों की समीपवर्ती दुकानों में समायोजित करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए ई-टेंडर के माध्यम से नए सिरे से शराब ठेकों की नीलामी की गई। इसके बाद कई जिलों में ठेकों की वार्षिक लाइसेंस राशि में वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 13 नगरीय और 6 ग्रामीण निकाय क्षेत्रों को पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में शराब बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  UPSC CSE 2025 Final Result: भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दुकानों के बंद होने के बावजूद संबंधित जिलों में शराब ठेकों के नीलामी मूल्य में वर्ष 2024-25 की तुलना में औसतन करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार दतिया जिले में वर्ष 2025-26 में लाइसेंस राशि में 14.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह बैतूल में 18.45 प्रतिशत, उज्जैन में 20.73 प्रतिशत, मंदसौर में 15.55 प्रतिशत, पन्ना में 28.13 प्रतिशत और सतना में 15.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के पुनर्समायोजन और नई ई-टेंडर प्रक्रिया के कारण शराब ठेकों की बोली में प्रतिस्पर्धा बढ़ी, जिससे नीलामी राशि में वृद्धि दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें-  राजनीतिक नियुक्तियां जल्द: निगम-मंडलों के तीन दर्जन नामों की सूची तैयार, मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed