सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Queens On the Wheels: CM flags off, says 'Queens on the Wheels' will promote clean tourism

Queens On the Wheels: सीएम ने दिखाई हरी झंडी, बोले-स्वच्छ-टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी 'क्वींस ऑन द व्हील्स'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 07 Mar 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ महिला बाइकिंग टूर को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में महिला सुरक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देगी। देशभर से आईं 25 महिला राइडर्स 7 से 13 मार्च तक लगभग 1400 किमी की यात्रा कर मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी।
 

Queens On the Wheels: CM flags off, says 'Queens on the Wheels' will promote clean tourism
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी सुरक्षित है। महिला दिवस और रंगपंचमी से पूर्व प्रारंभ हुए 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के अंतर्गत थर्ड महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें पर्यटन के रंग बिखेरेंगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए अद्वितीय, साहसपूर्ण और फलदायी सिद्ध होगी। मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा की गारंटी के रूप में यह टूर प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों की 25 साहसी महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं। यह यात्रा 7 से 13 मार्च तक चलेगी, जिसमें हमारी बहनें 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के थर्ड बाइकिंग टूर का शुभारंभ करने के बाद यह विचार व्यक्त किए। इस अवसर बाइक राइडर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। मध्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने वाले युवाओं से संवाद किया और मुख्यमंत्री ने उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- भोपाल में दुश्मन की दोस्ती पड़ी भारी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में छोड़कर भागे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां जाएगी क्वीन्स ऑन द व्हील्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। बाइकिंग टूर पर निकली बहनें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और खजुराहो से होकर गुजरेंगी। निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता हमारे प्रदेश की विशेषता है। 

ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2025 Final Result: भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह

एक्सपर्ट हैं टीम में शामिल महिलाएं
प्रदेश में स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण, सुरक्षित एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश आईं बहनों को आत्मीयता का अनुभव हो रहा है। इस दल में शामिल महिला राइडर्स काफी अनुभवी हैं। अपनी राइड के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जिला प्रशासन महिला राइडर्स के दल के ठहरने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-  MP News: धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद होने के बाद भी बढ़ा राजस्व, लाइसेंस राशि में 19% तक की वृद्धि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed