{"_id":"69ac027626d4e5c62605aeaf","slug":"bhopal-news-rangpanchami-procession-will-be-taken-out-in-bhopal-on-the-lines-of-indore-hindu-utsav-samiti-an-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में इंदौर की तर्ज पर निकलेगी रंगपंचमी की गेर, हिंदू उत्सव समिति और प्रशासन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में इंदौर की तर्ज पर निकलेगी रंगपंचमी की गेर, हिंदू उत्सव समिति और प्रशासन ने किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में रंगपंचमी के भव्य चल समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और प्रशासन ने संयुक्त रूप से मार्ग का निरीक्षण किया। इस बार राजधानी में इंदौर की तर्ज पर पारंपरिक ‘गेर’ निकालने की योजना है। समिति का कहना है कि समाज की सक्रिय भागीदारी से यह चल समारोह भोपाल की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।
मार्ग का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में इस बार रंगपंचमी का चल समारोह और भी भव्य और व्यवस्थित रूप में निकालने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, संयोजक प्रकाश मालवीय और समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम, एमपीईबी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ रंगपंचमी चल समारोह के पारंपरिक मार्ग का निरीक्षण किया। समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुभाष चौक से शुरू होकर चल समारोह के प्रमुख मार्गों का जायजा लिया और सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इंदौर की तर्ज पर निकलेगी गेर
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस वर्ष रंगपंचमी का चल समारोह इंदौर की तर्ज पर पारंपरिक ‘गेर’ के रूप में निकाला जाएगा। इसके तहत राजधानी की सड़कों पर रंग, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी का यह आयोजन केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। इसलिए व्यवस्थाओं की सूक्ष्म जांच की जा रही है, ताकि हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें-मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा एमपी, पारा 38 डिग्री पार, दोपहर में धूप से बचने की सलाह
समाज से सहभागिता की अपील
समिति ने राजधानी के सनातन समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। समिति का कहना है कि समाज की सक्रिय भागीदारी से यह चल समारोह भोपाल की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के कई पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X