सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Humanity shamed in Hamidia, post-mortem done on the way to the mortuary, patients and relatives k

Bhopal News: हमीदिया में इंसानियत शर्मसार, शवगृह के रास्ते पर ही कर डाला पोस्टमार्टम, देखते रहे मरीज और परिज

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 28 May 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मॉर्च्युरी के रास्ते पर खुले में एक अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करते हुए डॉक्टर दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मरीजों के परिजन और अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Bhopal News: Humanity shamed in Hamidia, post-mortem done on the way to the mortuary, patients and relatives k
हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल हमीदिया अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला अस्पताल की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता से जुड़ा है। अस्पताल परिसर से सामने आए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मॉर्च्युरी तक जाने वाले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमार्टम किया जाता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास लोगों की आवाजाही भी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान मरीजों के परिजन और अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। शव से उठ रही दुर्गंध के कारण कई लोगों को वहां से हटना पड़ा, लेकिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया खुले स्थान पर जारी रही।


पहचान विहीन शव को अस्पताल लायी थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक बजरिया थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था। सामान्य प्रक्रिया के तहत शव को मॉर्च्युरी के भीतर ले जाया जाना चाहिए था, लेकिन उसे प्रवेश मार्ग पर ही स्ट्रेचर पर रख दिया गया। इसके बाद चिकित्सकीय टीम ने वहीं परीक्षण और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि खुले क्षेत्र में पोस्टमार्टम संबंधी गतिविधियां चल रही हैं। कुछ अस्पताल कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढ़ें-भोपाल में भाईचारे के साथ मनाई जा रही बकरीद, सोशल मीडिया पर संयम की अपील


प्रशासन की सफाई पर उठे सवाल
मामले पर गांधी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले हिस्से का उपयोग किया जाता है, जबकि नियमित पोस्टमार्टम अंदर किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खुले स्थान पर केवल शवों की सफाई जैसी प्रक्रिया होती है। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य प्रशासन के इस दावे से मेल नहीं खाते। फुटेज में चिकित्सक सीधे शव पर पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं, जिससे अस्पताल की सफाई और वास्तविक स्थिति के बीच विरोधाभास सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें-एमपी में डबल अटैक वाला मौसम, 46 जिलों में लू का असर, कई इलाकों में आंधी-बारिश बनेगी मुसीबत


गरिमा और गोपनीयता पर भी बहस
घटना ने मृतकों की गरिमा, पोस्टमार्टम की मानक प्रक्रिया और अस्पतालों में गोपनीयता जैसे मुद्दों को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया है। सवाल यह है कि यदि मॉर्च्युरी उपलब्ध थी, तो खुले रास्ते पर ऐसी प्रक्रिया क्यों की गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन पर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed