फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Immediate Action to Be Taken on Water-Related Complaints; Collector Warns: Officials Will Face Ac

Bhopal News: पानी की शिकायत पर अब तुरंत होगा एक्शन, कलेक्टर बोले- लापरवाही मिली तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 25 May 2026 05:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 05:58 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पेयजल शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन ने जल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम शुरू किया है, जहां नागरिक पानी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Immediate Action to Be Taken on Water-Related Complaints; Collector Warns: Officials Will Face Ac
कलेक्ट्रेट में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच भोपाल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने साफ चेतावनी दी है कि पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब हैंडपंप और जल स्रोतों की मरम्मत में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने जिले की पेयजल व्यवस्था, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीएम जनमन अभियान, धरती आबा अभियान और जल गंगा संवर्धन योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन


पानी की समस्या पर तुरंत सुनवाई हो
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की हर शिकायत का तत्काल समाधान किया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट से जुड़ी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर सूखा राहत नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नागरिक 0755-2924467 नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


खराब हैंडपंप और जल स्रोतों पर फोकस
कलेक्टर ने कहा कि जहां हैंडपंप खराब हैं या जल स्रोत बंद पड़े हैं, वहां तत्काल सुधार कार्य कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी निरीक्षण बढ़ाने और जल संकट वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन शिकायतों पर भी सख्ती
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

पटाखा और विस्फोटक दुकानों की होगी जांच
बैठक में जनसुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को विस्फोटक और पटाखा प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें-MP में कई शहरों में पेट्रोल 115 रुपये पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा; विपक्ष ने घेरा



आदिवासी इलाकों में विशेष फोकस
पीएम जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जनजातीय समुदायों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के आधार सत्यापन और 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और पोर्टल पर नियमित जानकारी अपडेट करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें-850 छात्रों को सहारा, राज्य स्तरीय समारोह में CM बोले- शिक्षा से ही बदलेगी नई पीढ़ी


हर विभाग को देना होगा प्रगति रिपोर्ट
कलेक्टर ने आगामी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को देखते हुए सभी विभागों को अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग को साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed